बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी फीकी रही है। वॉर के बाद विक्रम वेधा से ऋतिक ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। लेकिन उनकी यह फिल्म संतोषजनक कमाई करने में नाकाम साबित हुई है। फिल्म के अब तक के आंकड़े काफी कम है। वीकएंड पर ठीक ठाक कलेक्शन करने वाली इस फिल्म की कमाई वीकडेज में लगातार गिरते जा रही है।
Amitabh Bahchan: बिग बी ने केबीसी 16 के सेट पर परिवार संग मनाया जन्मदिन, जया और अभिषेक को देख भावुक हुए एक्टर
2 of 4
विक्रम वेधा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के 12वें दिन के आंकड़े भी अब सामने आ गए हैं। मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन सोमवार के ही आस पास रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 1.40 करोड़ की कमाई की है। एक दिन पहले इसका कलेक्शन 1.47 करोड़ रुपये था। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 71.78 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए इसके 100 करोड़ तक पहुंचने के आसार बहुत कम नजर आ रहे हैं।
PS-1 Box Office Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी पीएस-1 की चमक, मंगलवार को हुई महज इतनी कमाई
3 of 4
विक्रम वेधा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि विक्रम वेधा में ऋतिक के साथ सैफ अली खान ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह दूसरा मौका है जब दोनों अभिनेताओं ने बड़े पर्दे पर साथ काम किया है। इससे पहले दोनों साल 2002 में ना तुम जानो न हम में नजर आ चुके हैं।
Godfather Box Office Collection: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची गॉडफादर, नहीं चला चिरंजीवी-सलमान का जादू
4 of 4
विक्रम वेधा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि विक्रम वेधा तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने लीड रोल निभाया था। वहीं, दोनों ही फिल्मों के निर्देशक पुष्कर और गायत्री ही हैं। ओरिजनल फिल्म ने रिलीज के बाद साउथ में धमाल मचा दिया था। हिंदी पट्टी में इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद ऋतिक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में दिखेंगे। वहीं, सैफ अली खान ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण के रोल में नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्में अगले साल रिलीज होंगी।
Vivaad Bollywood Ke: जब कंगना ने तापसी को बताया 'बी-ग्रेड' एक्ट्रेस, अब तक खत्म नहीं हुई दोनों की कैट फाइट