बीते महीने रिलीज हुई साउथ निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन-1 शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही पीएस-1 ने अपनी साथ रिलीज हुई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था, लेकिन अब की चमक बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती नजर आ रही है। बीते दिनों कलेक्शन में आई गिरावट के बाद फिल्म के कारोबार में वीकएंड पर एक बार उछाल देखने को मिला था। हालांकि हफ्ते की शुरुआत के बाद से ही फिल्म की कमाई में एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली है।
2 of 4
पीएस 1
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच अब मंगलवार को हुए पीएस-1 के कलेक्शन के शुरुआती आपने सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं 12वें दिन कितने का कलेक्शन किया है। फिल्म में वीकएंड पर छुट्टी का फायदा उठाते हुए देश भर में बेहतर प्रदर्शन किया था। लेकिन सोमवार से ही फिल्म के कलेक्शन में फिर गिरावट देखने को मिली। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपने दूसरे मंगलवार को देशभर में महज चार करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन देश भर में 224.50 करोड़ पर पहुंच गया है।
Godfather Box Office Collection: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची गॉडफादर, नहीं चला चिरंजीवी-सलमान का जादू
3 of 4
पीएस-1
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, सोमवार को हुई कमाई की बात करें तो शनिवार-रविवार को शानदार कमाई के बाद सोमवार को देशभर 4.75 करोड़ की कमाई की थी। भाषा के आधार पर बात करें तो फिल्म ने तमिल में चार करोड़, तेलुगु में 0.1 करोड़, हिंदी में 0.5 करोड़ और मलयालम में 15 लाख की कमाई की। ऐसे में बीते दिनों फिल्म की कमाई में आई गिरावट को देख यह कहा जा सकता है कि अब बॉक्स ऑफिस पर पोन्नियिन सेल्वन-1 की चमक फीकी पड़ती जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदर्शन कैसा होगा यह देखना दिलचस्प रहेगा।
Amitabh Bachchan: जब अमिताभ ने लगाया ‘अल्ला हू अकबर’ का नारा, जानिए उनके 10 कमाल मुस्लिम किरदारों के बारे में
4 of 4
फिल्म- पीएस-1
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो 30 सितंबर को रिलीज हुई पीएस- 1 को मणिरत्नम के निर्देशन में बनाया गया है। चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास पर आधारित इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो उसमें बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, विक्रम, रवि, कार्थी, तृषा जैसे सितारों ने काम किया है।
Filmy Wrap: 'छेल्लो शो' के चाइल्ड आर्टिस्ट का निधन और विवादों में फंसे नयन-विग्नेश, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें