मशहूर फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट का ताजा बयान दीपिका पादुकोण के कटे पर नमक छिड़कने जैसा है। विक्रम का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की फ्लॉप फिल्में जितना कमाती हैं, उतना तो हिंदी सिनेमा की बड़ी से बड़ी अभिनेत्री की हिट फिल्म भी नहीं कमा पाती।
अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में अभिनेत्रियों की फीस अभिनेताओं के बराबर करने के सवाल पर विक्रम कहते हैं, 'अगर अभिनेत्रियों की फीस बढ़ाई जाए तो किस आधार पर? जितने पैसे सलमान की रेस 3 और दबंग 3 जैसी फ्लॉप फिल्में कमाती हैं, उतनी तो महिला केंद्रित सुपरहिट फिल्मों की पूरी कमाई भी नहीं होती है।”
विक्रम के इस बयान पर अगर तथ्यों की बात करें तो अभी तक सिर्फ तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, पद्मावत और राजी जैसी महिला केंद्रित फिल्मों ने ही 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। उधर, सलमान खान की हाल में ही फ्लॉप हुई फिल्में रेस 3 और दबंग 3 ने 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। सलमान की एक और सुपर फ्लॉप फिल्म ट्यूबलाइट की बात करें तो इस फिल्म ने भी 200 करोड़ से ज्यादा रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए।
4 of 4
deepika padukone
- फोटो : social media
फिल्म की करोड़ों की कमाई को ही हिट फिल्मों का पैमाना मान लिए जाने का दुख दीपिका को भी रहा है। वह कहती हैं, 'दर्शकों के दिमाग में धीरे धीरे ये बात बिठा दी गई है कि सौ करोड़ कमा लेने वाली फिल्म हिट ही होती है।' खान सितारों की करोड़ों कमाने वाली फ्लॉप फिल्मों के बारे में विक्रम कहते हैं, 'अब ऐसा दौर चल रहा है जब लोगों को नए मुद्दों पर रुचिकर सामग्री चाहिए। किसी घिसी-पिटी कहानी के लिए दर्शक सिनेमाघर जाकर और टिकट खरीदकर अपने पैसे और समय बर्बाद नहीं कर सकते क्योंकि उससे भी अच्छा वह अपने स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं।'