बॉलीवुड में रीमेक फिल्मों का चलन काफी पुराना है। कई दशकों से अब तक हिंदी सिनेमा में बहुत सी हॉलीवुड और साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाया जा चुका है। कई बड़े स्टार्स को इनसे जबर्दस्त सफलता भी मिली है। हालांकि, अब लगता है कि दर्शकों का मन रीमेक फिल्मों से पूरी तरह भर चुका है। यही वजह है कि इस तरह की फिल्में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई सेल्फी और शहजादा भी रीमेक थी, जिसे दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया। इन दोनों फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद अब कई बड़े स्टार्स की रीमेक फिल्मों पर खतरे की तलवार लटकने लगी है। आइए देखते हैं लिस्ट
South Remakes: साउथ के हिंदी रीमेक को लगातार रिजेक्ट कर रहे दर्शक, दांव पर इन बड़े बजट की फिल्मों का भविष्य
अजय देवगन के लिए पिछला साल काफी अच्छा गुजरा। उनकी फिल्म दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। यह मलयालम फिल्म की रीमेक थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के बाद अजय एक और रीमेक में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम भोला है। यह साउथ फिल्म कैथी का हिंदी रुपांतरण है। ओरिजनल फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि भोला को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
Honey Singh: बादशाह से जुड़े सवाल पर खुलकर बोले हनी सिंह, कहा- हम कभी दोस्त नहीं थे
सलमान खान अब तक कई रीमेक फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी फिल्म वॉन्टेड ने तो बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। दबंग खान जल्द ही किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह साउथ फिल्म वीरम का रीमेक है।
Selfiee Box Office Collection: सेल्फी का पांच दिनों में ही हुआ बुरा हाल, मंगलवार को फिल्म ने की महज इतनी कमाई
पिछले कुछ समय से रणवीर सिंह के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। अभिनेता की पिछली तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। रणवीर जल्द ही शंकर की फिल्म अन्नियन की रीमेक में नजर आने वाले हैं। साउथ के साथ इस फिल्म को हिंदी पट्टी में भी काफी पसंद किया जा चुका है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह होगी कि इस रीमेक में कोई बदलाव देखने को मिलता है या फिर कहानी बिलकुल वैसी ही रहती है।
Allu Arjun: 'पुष्पा 2' से ब्रेक लेकर परिवार के साथ जंगल सफारी करते नजर आए अल्लू अर्जुन, वायरल हुआ वीडियो
अक्षय कुमार सोराराई पोट्रू के रीमेक में जल्द ही नजर आने वाले हैं। मूल फिल्म में सूर्या ने लीड रोल निभाया था। तमिल भाषा में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की थी। फिल्म में सूर्या की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया था। देखना दिलचस्प होगा कि इसके रीमेक को लोग पसंद करते हैं या नहीं।
Mumbai: मुकेश अंबानी, अमिताभ और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात शख्स के फोन से मचा हड़कंप