फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun took break from Pushpa 2 shooting and went for Jungle Safari with Family watch video

Allu Arjun: 'पुष्पा 2' से ब्रेक लेकर परिवार के साथ जंगल सफारी करते नजर आए अल्लू अर्जुन, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 28 Feb 2023 09:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 Feb 2023 09:45 PM IST
सार

पुष्पा की सफलता के बाद अल्लू की इस फिल्म के अगले सीक्वेंस का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच अल्लू की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह शूटिंग से ब्रेक लेकर परिवार के साथ  जंगल की सफारी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Allu Arjun took break from Pushpa 2 shooting and went for Jungle Safari with Family watch video
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। पुष्पा की सफलता के बाद अल्लू की इस फिल्म के अगले सीक्वेंस का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच अल्लू की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह शूटिंग से ब्रेक लेकर परिवार के साथ  जंगल की सफारी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Allu Arjun took break from Pushpa 2 shooting and went for Jungle Safari with Family watch video
Allu Arjun - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में, अल्लू का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता अपने परिवार के साथ रणथम्भौर में जंगल की सफारी करते दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू रणथम्भौर में दो दिन रुके थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी स्नेहा, बेटे अयान और बेटी आरहा के साथ होटल सिक्स सेंस में स्टे किया था। साथ ही उन्होंने अपने ब्रेक के दौरान कई बार जंगल की सफारी की और परिवार के साथ समय बिताया। 
 

ALLU ARJUN Did Tiger Safari At Ranthambhore On Friday Morning 🔥🔥@alluarjun 🔥#AlluArjun #Desamuduru4K #PushpaTheRule #AlluArjun𓃵 #PushpaTheRise #Pushpa2 pic.twitter.com/hSe5Tou8fS

— Demi God Bunny ❤️ (@DEMI_GOD_BUNNY) February 28, 2023

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Allu Arjun took break from Pushpa 2 shooting and went for Jungle Safari with Family watch video
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि ‘पुष्पा 2’ के डायरेक्टर सुकुमार फिल्म के अभिनेता अल्लू  के 41वें जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। अल्लू 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाएंगे, ऐसे में सुकुमार अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर ‘पुष्पा 2’ की पहली झलक शेयर करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस खबर के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि निर्देशक फिल्म का टीजर या ट्रेलर रिलीज कर सकते हैं।

Mumbai: मुकेश अंबानी, अमिताभ और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात शख्स के फोन से मचा हड़कंप

विज्ञापन

Allu Arjun took break from Pushpa 2 shooting and went for Jungle Safari with Family watch video
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ पिछले साल 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन लाल चंदन के तस्कर पुष्पराज के किरदार में नजर आए थे तो वहीं, रश्मिका मंदाना ने उनकी लेडी लव श्रीवल्ली का रोल निभाया था। 'पुष्पा द राइज' ने सिर्फ हिंदी बेल्ट में ही 110 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। ‘पुष्पा 2’ की रिलीज की बात करें तो यह फिल्म अगले साल यानी 2024 में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed