फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swini Khara: 'चीनी कम' की चाइल्ड एक्ट्रेस स्विनी खरा ने की सगाई, रोमांटिक अंदाज में मंगेतर उर्विश संग आईं नजर

Wed, 01 Mar 2023 11:02 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 01 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
cheeni kum fame child actress swini khara got engaged know about her films like M.S. Dhoni: The Untold Story
स्विनी खरा ,उर्विश देसाई - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की जानी- मानी एक्ट्रेस स्विनी खरा ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड उर्विश देसाई से सगाई कर ली है। स्विनी ने सगाई की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। एक्ट्रेस की इंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। स्विनी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं। छोटी सी ही उम्र में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। स्विनी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'चीनी कम' में नजर आईं थीं। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। वहीं, एक्ट्रेस ने 'बा बहू और बेबी' में भी काम किया, लेकिन स्विनी  कई सालों से पर्दे से दूर हैं। एक्ट्रेस का लुक भी काफी हद तक बदल गया है।

cheeni kum fame child actress swini khara got engaged know about her films like M.S. Dhoni: The Untold Story
स्विनी खरा ,उर्विश देसाई - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस स्विनी खरा साल 2016 में आईं फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में भी नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने जयंती का किरदार प्ले किया था। उनके किरदार ने खुब वाहवाही बटोरी थी। फिलहाल एक्ट्रेस लंबे समय से किसी फिल्म या शो में नजर नहीं आईं हैं। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से एक्ट्रेस को खास पहचान मिली थी।

cheeni kum fame child actress swini khara got engaged know about her films like M.S. Dhoni: The Untold Story
स्विनी खरा ,उर्विश देसाई - फोटो : Instagram

स्विनी खरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के लिए एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अपने सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए  स्विनी ने एक खूबसूरत कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा कि मैं आपसे कागज की अंगूठी के साथ शादी करुंगी। शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। उनके इस लुक में डायमंड और एमरल्ड नेकलेस चार चांद लगा रहा है। वहीं, इस खास मौके पर उनके मंगेतर उर्विश भी कुछ कम नहीं लग रहे हैं। ब्लैक आउटफिट में उर्विश काफी हैडसम दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Swini Khara (@swinikhara)

यह भी पढ़ें- Mrs Chatterjee vs Norway: इस भारतीय कपल की कहानी पर आधारित है रानी की अगली फिल्म, असलियत जानकर दहल जाएगा दिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
cheeni kum fame child actress swini khara got engaged know about her films like M.S. Dhoni: The Untold Story
स्विनी खरा - फोटो : Instagram

स्विनी कई टीवी शो के अलावा कई फिल्मों में भी नजर आ चुकीं हैं। एक्ट्रेस सैफ अली खान और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'परिणीता' में अहम किरदार में नजर आईं थीं। इसके अलावा वह अमिताभ बच्चन और तब्बू की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'चीनी कम' का भी हिस्सा रही हैं। वहीं, स्विनी ने शाहिद कपूर और आयशा टाकिया स्टारर फिल्म ' पाठशाला' में भी अहम किरदार निभाया है।

यह भी पढ़ें-  Selfiee Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सेल्फी की सारी उम्मीदें खत्म, बुधवार को फिल्म ने की महज इतनी कमाई
 
विज्ञापन
cheeni kum fame child actress swini khara got engaged know about her films like M.S. Dhoni: The Untold Story
स्विनी खरा - फोटो : Instagram

इसके अलावा एक्ट्रेस कई सीरियल में भी नजर आ चुकीं हैं। उन्होंने 'जिंदगी खट्टी-मीठी', 'दिल मिल गए' जैसी कई टीवी सीरियल में उन्होंने काम किया है,लेकिन वह लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं।

यह भी पढ़ें-  Filmy Wrap: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म में दिखेंगे कार्तिक और पिता बने तहसीन पूनावाला, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed