फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Threat Call Received by Nagpur Police Control Room to Blow up Mukesh Ambani Amitabh bachchan Dharmendra House

Mumbai: मुकेश अंबानी, अमिताभ और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात शख्स के फोन से मचा हड़कंप

Tue, 28 Feb 2023 09:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 28 Feb 2023 09:29 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन करने वाले शख्स ने दावा किया कि मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में धमाका होगा। फोन पर शख्स ने अमिताभ और धर्मेंद्र जैसे फिल्मी सितारों के घर को भी उड़ाने की बात कही।

विज्ञापन
Threat Call Received by Nagpur Police Control Room to Blow up Mukesh Ambani Amitabh bachchan Dharmendra House
मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस के पास एक अज्ञात शख्स का ऐसा कॉल आया, जिससे हड़कंप मच गया। अनजान शख्स की तरफ से पुलिस को किए गए कॉल में देश के कई जाने-माने शख्सियतों के घर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। शख्स ने पुलिस को कॉल कर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर धमाका करने की बात कही। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ेंं- Ranbir Kapoor: किशोर कुमार की बायोपिक पर रणबीर कपूर ने किया खुलासा, बोले-मेरी अगली फिल्म हो सकती है
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन करने वाले शख्स ने दावा किया कि मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में धमाका होगा। फोन पर शख्स ने अमिताभ और धर्मेंद्र जैसे फिल्मी सितारों के घर में भी धमाका करने की बात कही। इस फोन कॉल के बाद नागपुर पुलिस अलर्ट हो गई और इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दे दी। फिलहाल मुंबई पुलिस कॉल करने वाले शख्स की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंं- Anupam Kher: अनिल कपूर को गले लगाते हुए अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो, कहा- ऐसे मिल रहे हैं जैसे एक साल से...
अज्ञात शख्स ने किया दावा

दरअसल, नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात शख्स ने फोन कर बताया कि बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर के बाहर बम प्लांट किए गए हैं। इस फोन कॉल के बाद नागपुर पुलिस ने इसकी जानकारी तुरंत मुंबई पुलिस के साथ साझा की, जिसके बाद बम निरोधक दस्तों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी। इस फोन कॉल पर शख्स ने यह भी दावा किया कि आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए 25 आतंकवादी दादर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed