बॉलीवुड के सबसे चर्चित एक्शन हीरो विद्युत जामवाल हमेशा अपने वर्कआउट का एक ट्रेडमार्क स्टंट बनाते हैं, जो भारतीय सिनेमा में बहुत कम देखने को मिलता है। अपनी अगली फिल्म 'जंगली' में विद्युत दर्शकों के सामने 'एनिमल फ्लो' वर्कआउट करते दिखेंगे। भारत में ऐसा वर्कआउट पेश करने वाले विद्युत पहले एक्टर होंगे।
2 of 6
विद्युत जामवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
'एनिमल फ्लो' वर्कआउट कसरत का वो रूप है जिसे करना बेहद मुश्किल होता है। जंगली जानवरों जैसे दांवपेंच एक्शन फिल्म में दिखाना विद्युत के लिए बड़ा चुनौती भरा था। इसके लिए विद्युत ने प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू का प्रशिक्षण लिया है। विद्युत ने अपना वजन कम करने के साथ-साथ खानपान का भी विशेष ख्याल रखा था। कलारीपयट्टु से विद्युत् ने हाथी, अजगर, बिच्छू, केकड़ा, घोड़ा, जंगली सूअर, मेंढक, तितली और बहुत से जीवों के आक्रमण को समझने और सीखने में मदद मिली है।
3 of 6
श्रीकृष्ण
- फोटो : सोशल मीडिया
विद्युत ने इस बारे में कहा कि मार्शल आर्ट भी भारत की देन है। इसे दक्षिण भारत में कलारीपयट्टू के नाम से जाना जाता है। जो कि सभी तरह के मार्शल आर्ट की जननी है। कलारीपयट्टू एक बेहद प्राचीन कला है। भारतीय परंपरा और जनश्रुति के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण इस विद्या के असली जनक थे। उन्होंने ही इस विद्या के माध्यम से ही उन्होंने चाणूर और मुष्टिक जैसे मल्लों का वध किया था। इसी विद्या के जरिए उन्होंने कालिया नाग का भी वध किया था।
कलारीपयट्टू केरल का एक मार्शल आर्ट है जोकि विश्व की सबसे पुरानी, लोकप्रिय व वैज्ञानिक कला है। विद्युत का मानना है कि कलारीपयट्टू को सीखने के लिए जानवरों की तरह लचीलापन, संवेदनशीलता और पहले से ज्यादा ताकतवर बनना पड़ा है।
विद्युत जामवाल की फिल्म 'जंगली' का एक टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसमें विद्युत को कलारिपयट्टू के मूव्स करते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन हॉलीवुड के डायरेक्टर चक रसेल कर रहे हैं। रसेल इसके पहले 'द मास्क' और 'द स्कॉर्पियन किंग' जैसी हॉलीवुड फिल्में बना चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग थाइलैंड के जंगलों में हुई है।