साल 2021 की शुरुआत फिल्म इंडस्ट्री के अच्छी साबित हो रही है। पहले साउथ इंडियन फिल्म 'मास्टर' को धमाकेदार ओपनिंग मिली और वहीं दूसरी तरफ विद्या बालन की शॉर्ट फिल्म 'नटखट' एकेडमी अवॉर्ड्स 2021 की रेस में शामिल हो गई है। इस बात को लेकर विद्या ने खुशी जताई है।
विद्या बालन ने कहा है कि बीता साल जो इतना मुश्किल रहा, उसमें हमारी फिल्म का ऑस्कर के लिए क्वालिफाई करना बहुत अच्छा लगा। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। बता दें कि विद्या इस फिल्म में एक्ट्रेस होने के साथ-साथ इसकी निर्माता भी हैं।
फिल्म नटखट की कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में वर्चुअली स्क्रीनिंग की जा चुकी है। बेस्ट ऑफ इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में नटखट को विजेता घोषित किया गया था। इसके साथ ही ये फिल्म जर्मन स्टार ऑफ इंडिया अवॉर्ड भी जीत चुकी है। साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल ऑरलैंडो और मेलबर्न में इंडियन फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े मंचों पर ये फिल्म दिखाई जा चुकी है।
4 of 5
विद्या बालन
- फोटो : Instagram- @balanvidya
क्या है फिल्म की कहानी
नटखट में विद्या बालन ने एक घरेलू महिला का किरदार निभाया है। जिस घर में वह रहती हैं वहां सिर्फ पुरुषों की बात मानी जाती है। विद्या का ध्यान अपने बेटे पर जाता है जो पितृसत्तामक सोच पर चलने लगता है। महिलाओं के प्रति उसका नजरिया दुराचार हो जाता है।
5 of 5
विद्या बालन
- फोटो : फाइल
इस शॉर्ट फिल्म में मां और बेटे का खूबसूरत रिश्ता भी देखने को मिलता है। हर झटके पर इस रिश्ते पर चोट पड़ती और ये उथल-पुथल होने लगता है। लेकिन अंत में ये एक खूबसूरत रूप ले लेता है। विद्या की इस फिल्म का काफी सराहा जा रहा है। 33 मिनट की ये फिल्म इस वक्त खूब चर्चा में है।