फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   video: Shahrukh Khan and team Stopped By Customs Department At Mumbai Airport After Returning From Dubai

Shahrukh Khan: घंटे भर पूछताछ और सात लाख का जुर्माना, शाहरुख को एयरपोर्ट पर क्यों रोका गया? टाइमलाइन में जानें

Sat, 12 Nov 2022 03:55 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 12 Nov 2022 03:55 PM IST
विज्ञापन
video: Shahrukh Khan and team Stopped By Customs Department At Mumbai Airport After Returning From Dubai
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से शुक्रवार देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर तकरीबन एक घंटे तक पूछताछ की गई। इस खबर के सामने आने के बाद से ही अभिनेता के फैंस चिंता में पड़ गए हैं। उनके मन में कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर अभिनेता के साथ कस्टम विभाग ने ऐसा व्यवहार क्यों किया? अभिनेता ने ऐसा क्या किया था जिसकी वजह से उनपर इस तरह सवाल दागे गए? हम इस आर्टिकल में आपको इन्हीं सवालों के जवाब देने जा रहे हैं। आइए जानते क्या था पूरा मामला... 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से आ रहे थे अभिनेता?
शाहरुख खान, शुक्रवार यानी 11 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात से मुंबई लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुबई में आयोजित शारजाह बुक फेयर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अभिनेता अपने प्राइवेट चार्टर प्लेन से मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट के टी3 टर्मिनल पर रात करीब साढ़े 12 बजे जांच के दौरान अभिनेता के सामानों में करीब 18 लाख रुपये की कीमती घड़ियां पाई गईं। कस्टम विभाग ने जब इन घड़ियों के बारे में पूछताछ की तब पता चला की अभिनेता ने इन घड़ियों को भारत लाने के लिए कोई कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाई है।    

विज्ञापन

इसके बाद क्या हुआ...
इसके बाद शाहरुख खान और उनकी पूरी टीम को एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की और तकरीबन एक घंटे बाद उन्हें और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को जाने दिया। हालांकि, कस्टम विभाग ने अभिनेता के बॉडीगार्ड रवि और कुछ अन्य सदस्यों को आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एयरपोर्ट पर ही रोक लिया। घड़ियों की कीमत का आंकलन करने के बाद शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि ने अभिनेता के क्रेडिट कार्ड के जरिए 6 लाख 83 हजार रुपये की कस्टम ड्यूटी अदा की, जिसके बाद उनकी पूरी टीम को जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed