फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal: मजेदार रही विक्की कौशल की फैंस के साथ गुफ्तगू, बताई कटरीना और मां की अपनी जिंदगी में अहमियत

Sat, 20 May 2023 08:55 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 20 May 2023 08:55 AM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal Zara Hatke Zara Bachke Actor opens about what Katrina Kaif and his mother mean to him
विक्की कौशल - फोटो : insta

अपने अभिनय से किरदारों में जान फूंकने के लिए मशहूर अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता और सारा अली खान की फिल्म के नाम और रिलीज डेट के एलान के साथ ही ट्रेलर भी रिलीज किया गया। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से हुई बातचीत में विक्की कौशल ने बहुत से सवालों का जवाब दिया, जिसके बाद उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में आ गई है। लेकिन हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ बातचीत करने का फैसला लिया, जिसमें उन्होंने उनके तरह-तरह के सवालों के जवाब दिए। इनमें जिस जवाब ने सबका ध्यान खींचा वह कटरीना और उनकी मां की अहमियत थी। तो चलिए जानते हैं विक्की ने फैंस के साथ इस गुफ्तगू में क्या-क्या कहा...

Vicky Kaushal Zara Hatke Zara Bachke Actor opens about what Katrina Kaif and his mother mean to him
विक्की कौशल - फोटो : social media

जल्द ही 'जरा हटके जरा बचके' में काम करके फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार अभिनेता विक्की कौशल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मजेदार आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा। इस सेशन में विक्की कौशल ने अपने प्रशंसकों से उनसे दिलचस्प सवाल पूछने के लिए कहा। अक्सर एक्टर्स ऐसा ही करते हैं, जो फैंस को काफी उत्साहित कर देता है। कुछ ऐसा ही विक्की द्वारा रखे सेशन में हुआ। प्रशंसकों ने इस सेशन में उत्सुकता से पार्ट लिया और अभिनेता से उनके पसंदीदा व्यंजनों, पसंदीदा गायक के बारे में पूछा और यहां तक कि उनके इंजीनियरिंग के दिनों के बारे में भी सवाल पूछे।

Vicky Kaushal Zara Hatke Zara Bachke Actor opens about what Katrina Kaif and his mother mean to him
विक्की कौशल - फोटो : social media

विक्की कौशल और फैंस के बीच इस गुफ्तगू में प्रशंसकों ने अभिनेता से कई तरह के सवाल किए। एक फैन ने उनसे पूछा, 'आपके जीवन में तू है तो फिर मुझे और क्या चाहिए  कौन है?' इस सवाल के जवाब में विक्की कौशल ने कुछ भी लिखने की बजाय बस अपनी पत्नी कटरीना कैफ और उनकी मां की एक-दूसरे को गले लगाते हुए एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की। इसका मतलब साफ था कि अभिनेता के जीवन में उनकी मां और पत्नी दोनों की बहुत अहमियत रखती हैं। विक्की कौशल के इस जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया है। सभी अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं कि उनकी मां भी उनके लिए उतनी ही खास हैं, जितनी पत्नी।
katrina, vicky

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal Zara Hatke Zara Bachke Actor opens about what Katrina Kaif and his mother mean to him
विक्की कौशल - फोटो : social media

एक अन्य फैन ने विक्की कौशल को उनके पढ़ाई के दिन याद दिलाते हुए पूछा कि उन्होंने इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद क्या सीखा? अभिनेता ने जवाब दिया, 'पक्के दोस्त लाइफ में इंटीग्रेट होंगे। मुश्किल स्थितियों को झट से डिकोड कर देते हैं।' इसके साथ विक्की ने यह भी बताया कि उनके पसंदीदा सिंगर अरिजीत सिंह हैं और उन्होंने अपने साउथ-इंडियन खानपान के प्रति अपने प्यार का भी खुलासा किया।
Zeenat Aman: जीनत अमान को माता-पिता के बारे में झूठी खबर पर आया गुस्सा! फैक्ट्स की जांच करने का किया अनुरोध

विज्ञापन
Vicky Kaushal Zara Hatke Zara Bachke Actor opens about what Katrina Kaif and his mother mean to him
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही 'जरा हटके जरा बचके' में सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जो 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, अभिनेता मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' पर भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
Jim Brown Death: एनएफएल लीजेंड और अभिनेता जिम ब्राउन का निधन, 87 की उम्र में ली आखिरी सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed