कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। आए दिन उनकी शादी को लेकर नए नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हालांकि विक्की और कटरीना दोनों ने ही इस पर चुप्पी साध रखी है और लग रहा है कि फंक्शन होने से पहले वह इस बारे में बिल्कुल बात भी नहीं करना चाहते हैं। अब खबर आ रही है कि कटरीना की मेहंदी सेरेमनी के लिए जोधपुर के पाली जिले से सोजत मेहंदी भेजी जाएगी। सोजत मेहंदी दुनिया की सबसे खास मेहंदी मानी जाती है और अब इसे कटरीना को तोहफे में दिया जा रहा है।
कटरीना की मेहंदी सेरेमनी के लिए तैयार हो रही खास मेहंदी
खबर यह भी है कि इसका एक सैंपल कटरीना और विक्की को भी भेजा जा चुका है। सोजत को बिल्कुल ही उसके प्राकृतिक रूप से तैयार किया जाएगा और इसमें किसी भी तरह के कैमिकल का इस्तेमाल नहीं होगा। सोजत को हाथों से तैयार किया जा रहा है और फिर कटरीना को दिया जाएगा।वेंडर की मानें तो कटरीना की मेहंदी सरमनी में 50 हजार से एक लाख तक रुपये का खर्चा आएगा। हालांकि बिजनेसमैन उनसे एक भी रुपये नहीं लेंगे।
2 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में यह भी खबर सामने आई कि कटरीना और विक्की कौशल राजस्थान में शाही शादी से पहले अगले हफ्ते मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे। कोर्ट मैरिज होनें के तुरंत बाद ही वह जयपुर में पूरे रीति रिवाज के साथ दो शादियां करेंगे।
3 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
दिसंबर के दूसरे हफ्ते में दोनों दो रीति रिवाजों वाली शाही शादी करेंगें। शादी को पूरी तरह से गुपचुप ही रखा गया है। माना जा रहा है कि कटरीना ने शादी की वजह से ब्रेक ले लिया है। जबकि विक्की के काम की व्यस्तताओं की वजह से शादी की पूरी तैयारी उनके भाई और मां देख रहीं हैं।
4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी की तैयारियां जोरों शोरो से चल रही हैं। दोनों शादी के मौके पर सब्यासाची के कपड़ो में नजर आने वाले हैं। विक्की और कटरीना राजस्थान के सिक्स सेसंस फोर्ट में शादी करेंगे। कहां तो ये भी जा रहा है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से फोन न लाने की गुजारिश की गई है, ताकि उनकी शादी प्राइवेट रह सके।
5 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना और विक्की की शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल होने वाले हैं। उन्होंने वरुण धवन, अर्जुन कपूर, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कबीर खान, करण जौहर और सलमान खान जैसे सितारों को न्योता भेजा है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि किसी कारण से सलमान इस शादी का हिस्सा नहीं बनेंगे।