फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विक्की की 'उरी' की बॉक्स ऑफिस पर 12वें दिन भी 'सर्जिकल स्ट्राइक' जारी, जानें अब तक का कलेक्शन

Wed, 23 Jan 2019 06:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 23 Jan 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal film Uri The Surgical Strike box office collection day 12
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter

विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ 12वें दिन भी बनाए हुए हैं। इस फिल्म ने अपने जबरदस्त कलेक्शन से सभी को पहले ही हैरान कर दिया है और अब भी कलेक्शन के मामले में कई फिल्मों को मात दे रही है। 100 करोड़ का आंकड़ा विक्की की फिल्म पहले ही पार कर चुकी थी और अब जल्द ही 130 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है।

Vicky Kaushal film Uri The Surgical Strike box office collection day 12
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म ने 12वें दिन 122 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरे हफ्ते के कलेक्शन पर नजर डालें तो शुक्रवार को इस फिल्म ने 7.70 करोड़, शनिवार को 13.35 करोड़, रविवार को 17.17 करोड़, सोमवार को 6.82 करोड़ और मंगलवार को 6.30 करोड़ का कलेक्शन किया।  



 

Vicky Kaushal film Uri The Surgical Strike box office collection day 12
uri

'उरी' फिल्म के सामने इमरान हाशमी की फिल्म 'वॉय चीट इंडिया' का बुरा हाल है। फिल्म को रिलीज हुए महज 5 दिन हुए हैं और आंकड़ा 10 करोड़ भी नहीं पहुंचा है। वहीं विक्की कौशल की फिल्म धुआंधार बिजनेस कर रही है। हालांकि इन दोनों फिल्मों के पास कलेक्शन जुटाने के लिए महज 1 दिन और बाकी है जिसकी वजह कंगना की फिल्म का रिलीज होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal film Uri The Surgical Strike box office collection day 12
uri - फोटो : twitter

25 जनवरी को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) रिलीज होगी। भारी भरकम बजट में बनी कंगना रनौत की इस फिल्म की काफी चर्चा है। मणिकर्णिका के रिलीज के बाद 'उरी' और 'वॉय चीट इंडिया' की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। 25 करोड़ के बजट में बनी उरी फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 

विज्ञापन
Vicky Kaushal film Uri The Surgical Strike box office collection day 12
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'उरी' में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम और परेश रावल का मुख्य रोल है। फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था। वहीं कंगना की आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की बात करें तो यह फिल्म 50 देशों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म महारानी लक्ष्मीबाई पर आधारित है। 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed