फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मणिकर्णिका' की रिलीज से पहले करणी सेना ने फिर दिखाए तेवर, बोले- 'कंगना ने माफी नहीं मांगी तो..'

Wed, 23 Jan 2019 05:17 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 23 Jan 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut gets threat by Karni Sena house security increases ahead of Manikarnika release
मणिकर्णिका - फोटो : manikarnika

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' को रिलीज होने में महज एक दिन और बचा है। फिल्म रिलीज होने से पहले करणी सेना और उग्र होती जा रही है। करणी सेना फिल्म रिलीज होने पर रोक लगाना चाहती है जिस वजह से उन्होंने कंगना को धमकी भी दी। कंगना को धमकी मिलने के बाद पुलिस ने कंगना की सुरक्षा बढ़ा दी है। करणी सेना ने धमकी दी है कि वह एक्ट्रेस के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे। 

Kangana Ranaut gets threat by Karni Sena house security increases ahead of Manikarnika release
manikarnika - फोटो : twitter

करणी सेना के मुताबिक वह ऐसा तब तक करते रहेंगे जब तक वह उनसे माफी नहीं मांगेगी। करणी सेना को प्रदर्शन करने की इजाजत पुलिस ने नहीं दी है। ऐसे में अगर वह प्रदर्शन करती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल जुहू पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद करणी सेना के 7 लोगों को फिल्म रिलीज होने तक तड़ीपार किया है। कहा जा रहा है कि करणी सेना को फिल्म से नहीं बल्कि कंगना के बयान से दिक्कत है। 

Kangana Ranaut gets threat by Karni Sena house security increases ahead of Manikarnika release
Manikarnika - फोटो : twitter

दरअसल, कंगना ने करणी सेना की धमकी का जवाब देते हुए कहा था कि अगर वह नहीं रुकते हैं तो मैं एक-एक को बर्बाद कर दूंगी। कंगना ने अपने बयान में कहा था- 'चार इतिहासकारों ने मणिकर्णिका को प्रमाणित किया है। हमें सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी मिला है। इस बारे में हमने करणी सेना को भी जानकारी दे दी है, लेकिन वे मुझे परेशान कर रहे हैं। अगर वे नहीं रुकते हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि मैं भी एक राजपूत हूं और मैं एक-एक को बर्बाद कर दूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut gets threat by Karni Sena house security increases ahead of Manikarnika release
MANIKARNIKA - फोटो : twitter

करणी सेना का प्रकोप सिर्फ कंगना रनौत की फिल्म ही नहीं बल्कि पद्मावत फिल्म भी झेल चुकी है। खबरों की मानें तो करणी सेना फिल्म के एक सीन के अलावा एक गाने पर आपत्ति है। करणी सेना का कहना है कि महारानी लक्ष्मीबाई को एक गाने पर डांस करते दिखाया गया है, जो देश की सभ्यता के खिलाफ है। वहीं 'पद्मावत' फिल्म की रिलीज से पहले ही राजस्थान की करणी सेना ने जबरदस्त बवाल किया था। हालांकि बाद में नाम में बदलाव करके फिल्म को रिलीज किया गया था। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut gets threat by Karni Sena house security increases ahead of Manikarnika release
MANIKARNIKA - फोटो : Instagram

आपको बता दें, महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बनी फिल्म 'मणिकर्णिका' में उनके शौर्य, देशभक्ति, पराक्रम और त्याग को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में इस फिल्म में कंगना के अलावा अतुल कुलकर्णी, जिशु सेनगुप्ता, सुरेश ओबेरॉय, डैनी और अंकिता लोखंडे भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed