फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Trolled After Koffee With Karan 9 New Episode

कॉफी विद करण: 'चलते-फिरते रेड फ्लैग' किस वजह से हुई विजय की जमकर ट्रोलिंग? रश्मिका की इस बात पर भड़के यूजर्स

Thu, 22 Oct 2026 03:49 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 22 Oct 2026 03:49 PM IST
सार

  • विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे। 
  • इस दौरान कपल ने अपने रिलेशनशिप और निजी जीवन पर बात की। 
  • हालांकि यूजर्स ने विजय के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े किए हैं।  

विज्ञापन
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Trolled After Koffee With Karan 9 New Episode
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स

विस्तार

'कॉफी विद करण' के नौवें सीजन के दूसरे एपिसोड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा मेहमान बनकर पहुंचे। एपिसोड में कपल ने अपने रिलेशनशिप, शादी और करियर पर खुलकर बात की। लेकिन एपिसोड सामने आने के बाद अब कई यूजर्स विजय को ट्रोल कर रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
दरअसल, शो के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में विजय और रश्मिका शादी पर बात करते नजर आ रहे है। रश्मिका बताती हैं कि एक एयरपोर्ट पर उन्होंने विजय को शादी के लिए प्रपोज किया था।
विज्ञापन


उनके इस सवाल पर विजय ने उनसे 100 बार और पूछने को कहा था। विजय का ये कहना था कि इतना बड़ा निर्णय केवल इमोशनल अटैचमेंट की वजह से नहीं लिया जा सकता और उन्हें इस बारे में अच्छे से सोचने की जरूरत थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रश्मिका ने बताया कि उन्होंने लगभग एक साल तक इस बात के लिए विजय की मंजूरी का इंतजार किया, तब जाकर वो माने। वहीं विजय ने आगे बताया कि धीरे-धीरे वो भी इस बात को समझने लगे थे कि रश्मिका से उन्हें शादी करनी चाहिए। 
Trending Videos

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Trolled After Koffee With Karan 9 New Episode
करण जौहर, रश्मिका मंदाना, विजय देवरकों - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने विजय को कहा रेड फ्लैग
इन वीडियोज के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शन सामने आए हैं। ज्यादातर यूजर्स विजय को ट्रोल कर रहे हैं। तो वहीं कुछ उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं।

एक यूजर ने वीडियो शेयर कर विजय की आलोचना करते हुए लिखा, 'विजय देवरकोंडा एक चलते-फिरते रेड फ्लैग हैं। सोचिए, कोई अपने पार्टनर को पूरी दुनिया के सामने कैसे बेइज्जत कर सकता है। हंसी आती है। रश्मिका इससे बेहतर की हकदार हैं।'

एक अन्य यूजर ने रश्मिका के उनसे शादी करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'रश्मिका, तुम इतने समय तक इनके साथ रहीं और अच्छी हिट फिल्में देकर इतना पैसा कमाने के बाद भी शादी के लिए मिन्नतें करती रहीं? तुम शादी करने के बजाय सिंगल रहकर ज्यादा खुश रहतीं।'

वहीं, एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस कपल का एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'अब तो ऐसा लगता है कि रश्मिका विजय से प्यार करती हैं और विजय खुद से प्यार करते हैं।'

रेडिट पर भी विजय की आलोचना देखने को मिली। एक यूजर ने इस एपिसोड को निराशाजनक बताते हुए लिखा, 'यह एपिसोड बहुत बोरिंग था। मैंने सच में कभी नहीं सोचा था कि करण सबसे ज्यादा चमकेंगे! रश्मिका बहुत अजीब लग रही थीं और विजय एक चलते-फिरते रेड फ्लैग हैं।'

देखें वीडियो- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Muskan 🐬 (@muskan_khetan)

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Trolled After Koffee With Karan 9 New Episode
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय - रश्मिका की शादी 
  • मशहूर साउथ स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधे।
  • दोनों का यह बेहद निजी विवाह समारोह राजस्थान के उदयपुर में में संपन्न हुआ।
  • इस शादी में सुबह तेलुगु रीतिरिवाज से फेरे हुए, वहीं शाम को रश्मिका के गृहनगर की कोडवा परंपरा निभाई गई।
  • इस विवाह में रश्मिका ने डिजाइनर अनामिका खन्ना की खूबसूरत साड़ी और विजय ने पारंपरिक धोती पहनी थी। 

ये भी पढ़ें- प्रताप टीजर: ‘इस बार शिकारी खुद हुआ शिकार’; पुलिसवाला लड़ेगा न्याय की जंग, अमित साध संग नजर आएंगी ईशा देओल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed