फिल्म अभिनेता विक्की कौशल आज 16 मई को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 1988 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने साल 2012 में फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' से अभिनय की शुरुआत की थी। फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' से अभिनेता को फिल्म इंडस्ट्री में रातोंरात बड़ी पहचान मिली थी। बीते दिनों अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे विक्की कौशल गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान भी आज 16 मई को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। वह 1987 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जन्मी थीं। सुपरहिट फिल्म जन्नत (2008) से उन्होंने अभियन की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया था। फिल्म के निर्माता महेश भट्ट थे जिन्होंने सोनल को बड़ा ब्रेक दिया था। महेश ने सोनल के अलावा कई कलाकारों को फिल्मों में मौका दिया है।
3 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : Twitter
बॉलीवुड की मोहिनी और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने 15 मई को अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। ऐसे में इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां दी। बधाई देने वाले कलाकारों में अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, कियारा आडवानी, मनीष पोल और भजन सम्राट अनूप जलोटा के नाम शामिल है। बता दें कि माधुरी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म 'अबोध' से की थी। उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेजाब' थी जो 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से माधुरी को ऐसी सफलता मिली कि उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : Amar Ujala
बीती रात शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। खबर यह है कि वह मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए हैं। शाहरुख न्यू यॉर्क में एक खास अमरीकी शो में हिस्सा लेने के लिए गए हैं। इस शो का नाम है डेविड लेटरमैन शो, जिसके होस्ट मशहूर टेलीविजन होस्ट डेविड लेटरमैन हैं।
5 of 5
akshay kumar, kapil sharma
- फोटो : social media
कपिल ने बीते वर्ष 2018 में बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ से शादी रचाई थी। इस शादी में रिश्तेदारों के साथ-साथ फिल्म जगत से भी कई बड़ी हस्तियों ने शिकरत की थी। हाल ही में कपिल ने मेहमानों को लेकर चौंकाने वाली बात कही है। उन्होंने शो में शादी में आए मेहमानों को लेकर बताया कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी शादी में इतने सारे मेहमान इकट्ठे हो जाएंगे। बता दें कि कपिल की शादी में तकरीबन पांच हजार गेस्ट आए थे। इस पर कॉमेडियन ने बताया कि इतने मेहमानों से शादी का माहौल काफी भीड़ वाला हो गया था। इतने मेहमानों को देखने के बाद कपिल ने कहा था कि इनमें से वह सिर्फ चालीस या पचास लोगों की ही जानते थे।