विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बीच अफेयर की खबरें पिछले कुछ समय से लगातार आ रही हैं। दोनों कई बार साथ में स्पॉट होते रहे हैं जिसके बाद इन खबरों को और हवा मिलती रही है। एक बार फिर विक्की कौशल और कटरीना कैफ साथ देखे गए।
2 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : अमर उजाला
बीती रात कटरीना कैफ और विक्की कौशल निर्माता आरती शेट्टी के मुंबई स्थित घर पहुंचे। हालांकि दोनों अलग-अलग कार में जाते हुए देखे गए। वेबसाइट इंडिया टुडे के मुताबिक, ऐसी खबरें हैं कि दोनों जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट में साथ दिख सकते हैं। इसी वजह से वो आरती शेट्टी के घर पहुंचे थे।
3 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : अमर उजाला
लुक्स की बात करें तो विक्की कौशल ने ब्लैक टीशर्ट के साथ नेवी ब्लू कलर की कैप लगा रखी है। वहीं कटरीना ने पिंक कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनी है। कैमरे को देखते ही कटरीना ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
4 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले दोनों एक दोस्त के यहां दीवाली पार्टी में साथ देखे गए थे। इसका एक वीडियो सामने आया था जिसमें दिख रहा है कि पहले विक्की कौशल और फिर उसके बाद कटरीना निकलती हैं। दोनों अपनी-अपनी कार में बैठकर चले जाते हैं। इस दौरान विक्की कौशल और कटरीना मीडिया के सामने पोज देने नहीं आते। जबकि फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने का इंतजार कर रहे थे।
5 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : अमर उजाला
हरलीन सेठी से ब्रेकअप के बाद से ही विक्की कौशल का नाम कटरीना से जोड़ा जाने लगा। करण जौहर के टॉक शो में जब कटरीना से पूछा गया कि आज-कल के नए हीरो में आप किसके साथ काम करना चाहेंगी? इस पर कटरीना ने विक्की कौशल का नाम लिया था। विक्की कौशल का नाम कटरीना के अलावा अभिनेत्री मालविका मोहनन के साथ जुड़ चुका है। मालविका साल 2017 में रिलीज हुई माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नजर आई थीं।
जेएनयू हिंसा पर स्वरा-तापसी सहित इन बॉलीवुड सितारों ने दी प्रतिक्रिया, देखें किसने क्या कहा