मॉडल सागरिका शोना सुमन ने उल्लू एप के मालिक विभु अग्रवाल के खिलाफ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने विभु अग्रवाल के साथ अपनी पहली मुलाकात को बुरा अनुभव बताया और कहा कि उल्लू (ULLU) एप के प्रड्यूसर्स ने उनसे न्यूड क्लिप मांगे थे। शोना ने आरोप लगाया कि 'उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड' हार्डकोर पोर्न दिखाने वाला एप चला रहा है। उन्होंने कहा कि अभी उनके वकील व्यस्त हैं, जैसे ही फुर्सत मिलेगी वे विभु के खिलाफ केस दर्ज करेंगे। इससे पहले सागरिका पोर्नोग्राफी कंटेंट के मामले में फंसे व्यापारी राज कुंद्रा पर न्यूड ऑडिशन की मांग का आरोप लगा चुकी हैं।
राज कुंद्रा पर आरोप लगाने वाली मॉडल का दावा: ULLU एप पर भी दिखाया जा रहा पोर्न कंटेंट, प्रोड्यूसर्स ने मांगे थे न्यूड क्लिप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:33 PM IST
सार
मॉडल सागरिका शोना सुमन ने उल्लू एप के मालिक विभु अग्रवाल के खिलाफ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन