फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई फिल्मों में काम कर चुकीं इस पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ बेटे ने किया कुछ ऐसा, फूट-फूट कर रोईं

Sun, 28 May 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Sun, 28 May 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
vetren pakeezah actress geeta kapoor son raja leaves her in hospital
गीता कपूर

बॉलीवुड में कोई स्टार तभी तक चमकता है जब तक वो बड़े पर्दे पर दिखाई देता है। पर्दे से हटते ही उसकी चमक फीकी पड़ जाती है। आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात कर रहे हैं जिन्होंने पाकीजा जैसी फिल्मों बेहतरीन काम कर सुर्खियां बटोरी थीं। इस सितारे का नाम गीता कपूर है।

'पाकीज़ा' की इस एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गया बेटा, कमरे में बंद करके पीटता था

vetren pakeezah actress geeta kapoor son raja leaves her in hospital
गीता कपूर

आज गीता कपूर जिस हालत में हैं उसे देखकर आपका दिल भी पसीज जाएगा। आज गीता अपने बेटे की वजह से ही बुरे दौर से गुजर रही हैं। 58 साल की गीता को उनके बेटे राजा ने कुछ महीने पहले गोरेगांव के एसआरवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। और फिर उन्हें वहीं छोड़कर चला गया। गीता अपने बेटे का इंतजार करती रहीं। लेकिन वो नहीं लौटा।

'पाकीज़ा' की इस एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गया बेटा, कमरे में बंद करके पीटता था

vetren pakeezah actress geeta kapoor son raja leaves her in hospital
गीता कपूर

मिड डे में छपी खबर के मुताबिक, राजा पेशे से कोरियोग्राफर है। वहीं गीता की बेटी पूजा एयर होस्टेस है। डॉक्टर्स ने राजा और पूजा दोनों को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। गीता की तबीयत खराब है और उनके बच्चे खर्चा उठाने को तैयार नहीं हैं। अब गीता ने अपने बच्चों के खिलाफ लीगल एक्‍शन लेने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पाकीज़ा' की इस एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गया बेटा, कमरे में बंद करके पीटता था

vetren pakeezah actress geeta kapoor son raja leaves her in hospital
गीता कपूर

गीता ने बताया, 'कुछ महीने पहले राजा ने मुझे एक किराए के घर में शिफ्ट कर दिया था। वो मुझे पीटता था। वो मुझे चार दिन में एक बार खाना देता था। वो मुझे कई दिनों तक कमरे में बंद रखता था। मैं किसी वृद्ध आश्रम में रहने को तैयार नहीं थी। इसलिए उसने मुझे हॉस्पिटल में छोड़ने का प्लान बनाया। मैं बीमार थी इसलिए वो मुझे हॉस्पिटल लेकर आ गया।'

विज्ञापन

'पाकीज़ा' की इस एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गया बेटा, कमरे में बंद करके पीटता था

vetren pakeezah actress geeta kapoor son raja leaves her in hospital
गीता कपूर

गीता के डॉक्टर दीपेंद्र त्रिपाठी ने बताया, 'राजा जब गीता को यहां लेकर आया था तो उसने हमसे कहा था कि वो एक आर्मी ऑफिसर है। उसने हमें कुछ डिपॉजिट दिया और फॉर्मेलिटी पूरी की। इसके बाद वो ये कहकर चला गया कि एटीएम से पैसे निकालकर आता हूं। फिर वो कभी नहीं आया। गीता की हालत खराब थी इसलिए हमने बिना पैसे के ही उनका ट्रीटमेंट शुरू कर दिया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed