वेटरेन एक्टर मृणाल मुखर्जी का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया । मृणाल की उम्र 74 साल थी । लंबे समय से वो कैंसर से जंग लड़ रहे थे । इसके अलावा उन्हें जॉन्डिस और गैस्टिक प्रॉब्लम भी थी । इसके बावजूद वो लगातार काम कर रहे थे ।
2 of 5
mrinal mukerjee
- फोटो : social media
कोलकाता के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था । बुधवार दोपहर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वो दुनिया को अलविदा कह गए । मृणाल ने कई टीवी सीरियल में मुख्य भूमिका निभाई है । इसके अलावा उन्होंने गुलजार की फिल्म 'मौसम' में भी काम किया था ।
3 of 5
mrinal mukerjee
- फोटो : social media
मृणाल ने आखिरी बार 'अमलोगी' में नब कुमार की भूमिका निभाई थी। यह धारावाहिक पिछले ही साल ऑफ एयर हुआ था । मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर जोजो उनकी बेटी हैं। दूसरी बेटी टीना मुखर्जी एक मॉडल हैं जबकि बेटा देवप्रिय मुखर्जी एक्टर है। मृणाल ने बांग्ला फिल्मों में बहुत काम किया ।
4 of 5
mrinal mukerjee
- फोटो : social media
उनके निधन की खबर से टॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है । कई निर्माता-निर्देशकों और अभिनेताओं ने मृणाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मृणाल एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ अच्छे सिंगर भी थे । हालांकि उन्होंने अदाकारी को अपना करियर बनाया ।
उन्होंने एक बाल कलाकार के तौर पर साल 1955 में दुई बोन नाम की फिल्म से डेब्यू किया था । मृणाल ‘Golpo Holeo Sotti’, ‘Nayika Sangbad’, ‘Chuti’, ‘Shriman Prithviiraj’ जैसी तमाम फिल्मों में नजर आए ।