फिल्म 'केजीएफ' से अपने फैन्स के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता यश के घर बीते वर्ष दिसंबर में बेटी जन्मी थी। अब जाकर यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित ने बेटी की तस्वीर शेयर की है। बेटी की यह खूबसूरत तस्वीर उन्होंने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर अपने फैन्स के लिए साझा की थी।
'KGF' एक्टर यश ने फैन्स से किया वादा निभाया, 5 महीने पहले जन्मी बेटी की शेयर की तस्वीर
अभिनेता यश की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी की तस्वीरों को साझा किया है। तस्वीरों के साथ कैप्शन भी दिया है जिसमें लिखा है कि 'अभी बेटी का नाम तय नहीं हुआ है,, लेकिन वह बेटी को बेबी वाईआर के नाम से बुलाते हैं।' बता दें कि यश और राधिका की बेटी दिखने में बेहद क्यूट लग रही हैं।
A post shared by Namma yash (@namma_yash) on
यश ने भी एक तस्वीर शेयर कर लिखा 'आपके लिए पेश है, एक लड़की जो मेरी दुनिया में हुकुमत चलाती है, फिलहाल इसे बेबी वाईआर के नाम से बुला सकते हैं, बेटी को प्यार और आशीर्वाद दें।' हाल ही में कन्नड़ अभिनेता की पत्नी ने बेटी की कुछ झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैन्स में उसे देखने की बैचेनी पैदा कर दी थी।
A post shared by Radhika Pandit (@iamradhikapandit) on
बेटी की एक तस्वीर शेयर कर राधिका और यश ने कैप्शन में लिखा था 'एक पिता और बेटी के रिश्ते की कोई कीमत नहीं होती है, मैं जानती हूं आप सब मेरी बेटी का चेहरा देखने को बेताब हैं, लेकिन निराश नहीं करूंगी, 7 मई को अक्षय तृतीया वाले दिन मेरी बेटी को आप देख सकेंगे।' ऐसे में राधिका और यश ने फैन्स से किया वादा पूरा भी किया।
A post shared by radhikayash (@radhika_yash__) on
A post shared by Radhika Pandit (@iamradhikapandit) on