भारत सरकार ने हाल ही में फिल्म जगत से कंगना रनौत, करण जौहर, एकता कपूर और अदनान सामी को भारत का चौथा सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री दिए जाने की घोषणा की गई है। इस सम्मान के बाद कुछ लोग इसपर सवाल खड़े कर रहे हैं। मशहूर गायक अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने को लेकर तो अब भी विवाद चल रहा है। इस बीच अभिनेता अन्नू कपूर ने पद्मश्री से सम्मानित लोगों के लिए ट्वीट किया है।
इस ट्वीट की वजह से अन्नू कपूर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल अन्नू कपूर को टैग करते हुए एक यूजर ने लिखा- क्या फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध ग्रेट कॉमेडियन, अभिनेता, निर्माता-निर्देशक एवं रेडियो होस्ट परम आदरणीय श्री अन्नू कपूर साहब को उनकी अद्भुत प्रतिभा के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय पद्मश्री मिलना चाहिए? कृपया वोट अवश्य करें।
यूजर के इस ट्वीट के बाद अन्नू कपूर ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए लिखा- धन्यवाद भाई लेकिन पद्म पुरस्कार केवल योग्य लोगों को ही दिए जातें हैं मुझ जैसे अयोग्य और नालायक को नहीं। फिर भी आपने मुझे याद किया इसके लिए बहुत आभारी हूं।
अन्नू कपूर के इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने भी अपनी राय जाहिर की। एक ने लिखा- सर आपकी शख्सियत इतनी बड़ी है कि ये पुरस्कार आपसे सम्मानित होते हैं। आप जितने अच्छे अभिनेता हैं उतने ही अच्छे इंसान व देशभक्त नागरिक भी। आपको नमन।
5 of 5
Annu Kapoor
- फोटो : social media
अपने हरफनमौला व्यक्तित्व के कारण लोकप्रिय हुए अन्नू का जन्म 20 फरवरी 1956 को मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में हुआ था। अन्नू कपूर की देश के हर प्रांत और भाषा के लोक गीतों पर गजब की पकड़ है। सैकड़ों लोक गीत तो उन्हें जुबानी याद हैं। अन्नू कपूर बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो लीड रोल में ना होने बावजूद नोटिस किए जाते हैं। अन्नू जिस फिल्म में काम करते हैं वो हिट हो या फ्लॉप लेकिन उनका किरदार दमदार होता है।