बीते हुए दौर की यादें हम सभी के जेहन में ताजा हैं। उस दौर की कुछ यादें ऐसी हैं जिसे देख आपके चेहरे पर हंसी आ जाएगी। मेट गाला में अजीबो गरीब लुक देखकर बेशक आपको अब हंसी आए लेकिन हमारे यहां ऐसे फोटोशूट्स बहुत पहले से होते आ रहे हैं। 80 और 90 के दशक के स्टाइल की हीं बात कर लीजिए उस समय का हेयर स्टाइल से लेकर ड्रेसिंग सेंस तक, आज के वक्त के मुताबिक काफी अजीब हुआ करता था।चलिए डालते हैं एक नजर इन तस्वीरोंं पर...
2 of 6
जैकी श्रॉफ
- फोटो : social media
जैकी श्रॉफ का यह फोटोशूट जरूर देखना चाहिए। शायद आपने पहले इस तस्वीर को नहीं देखा हो। वैसे बता दें कि जैकी आज भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं और एक के बाद एक दमदार किरदारों से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। जैकी जल्दी ही सूर्यवंशी और राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई में नजर आएंगे।
3 of 6
सलमान खान और आदित्य पंचोली
- फोटो : social media
सलमान खान और आदित्य पंचोली शायद अब अपनी ये तस्वीरें न देखें। आदित्य पंचोली ने तो इस फोटोशूट के लिए न्यूड पोज दिया था। और जरा सलमान खान पर भी नजर डालिए। बता दें कि एक तरफ जहां आदित्य पंचोली बड़े पर्दे से लगभग गायब हो चुके हैं तो वहीं सलमान खान आज सुपरस्टार कहलाते हैं।
अब, आज शक्ति कपूर और रेखा अपनी इन तस्वीरों को देखकर खुद ही शरमा जाएंगे। क्यों सही कहा न...
5 of 6
अक्षय कुमार और गोविंदा- जूही
एक बार तो आप जरूर पूछना चाहेंगे कि अक्षय ने ये क्या पहन रखा है? दूसरी तस्वीर में गोविंदा और जूही का ये फोटोशूट देखिए।