विराट कोहली से शादी के बाद न सिर्फ अनुष्का शर्मा की बैंक बैलेंस और ब्रैंड वैल्यू बढ़ी बल्कि करियर ने भी रफ्तार पकड़ ली है। यही नहीं, वह जब भी कोहली के साथ होती हैं बेहद खुश नजर आती हैं। हालांकि, अनुष्का के अनुसार यह उनकी जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ फैसला नहीं था।
2 of 5
Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है और बताया कि शाकाहार अपनाना उनकी जिंदगी का बेस्ट फैसला था। उन्होंने लिखा, 'मेरे लिए आगे बढ़ने का रास्ता वही है जिस पर चलकर मैं आस पास की दुनिया का ख्याल रख सकूं और पर्यावरण से तालमेल बैठा सकूं।' एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि मैं इस तरह दुनिया में छोटा सा बदलाव लेकर आई।'
अनुष्का शर्मा ने जो तस्वीर पोस्ट की है, वह उन्होंने पशु अधिकार संगठन 'पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' यानि पेटा के कैंपेन के लिए खिंचवाई है। उन्होंने तीन साल पहले ही नॉन-वेज खाना छोड़ दिया था। अब पेटा के साथ मिलकर वह शाकाहार को बढ़ावा देने की मुहिम में जुट गई हैं ताकि जानवरों पर अत्याचार रोका जा सके।
अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह शाकाहारी हैं इसलिए उनके भोजन के लिए अब किसी जानवर को पीड़ा नहीं होती। वह मानती हैं कि नॉन-वेज खाना छोड़ने के बाद वह पहले से ज्यादा तंदरुस्त महसूस कर रही हैं। अनुष्का शर्मा वेगन डाइट लेती हैं। यानि वह दूध-दही को भी हाथ नहीं लगातीं।जो लोग वेगन डाइट लेते हैं वे ऐसी किसी भी चीज का सेवन नहीं करते जो जानवरों से प्राप्त होती हो।
इसी साल अपने जन्मदिन के मौके पर अनुष्का शर्मा ने घोषणा की थी कि वह मुंबई के पास जानवरों के लिए एक शेल्टर बनाने जा रही हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की थी कि वह अपने आस-पास मौजूद जानवरों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए योगदान दें। अनुष्का की फिल्मों की बात करें तो इस साल उनकी दो फिल्में- 'सुई धागा' और 'जीरो' रिलीज होंगी।