{"_id":"5a76d4474f1c1bf07b8b56b9","slug":"veerey-ki-wedding-release-date-changed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का की ‘परी’ से टकराएगी सपना चौधरी के ‘वीरे की वेडिंग, रिएक्शन भी देखिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का की ‘परी’ से टकराएगी सपना चौधरी के ‘वीरे की वेडिंग, रिएक्शन भी देखिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Feb 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
Veerey Ki Wedding
फुकरे में शानदार अभिनय के बाद पुलकित सम्राट जल्द ही फिल्म वीरे की वेडिंग में नजर आने वाले हैं। इस बीच खबर आ रही है कि फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले इस फिल्म को 9 मार्च को रिलीज किया जाना था लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करते हुए अब यह फिल्म 2 मार्च को रिलीज होगी।
Veerey ki wedding
पहले जब फिल्म 9 मार्च को रिलीज होने जा रही थी तब उस वक्त इसके साथ टक्कर में सिर्फ ‘हेट स्टोरी 4’ ही थी। लेकिन हाल ही में जब जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘परमाणु’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया और इसे 2 मार्च की जगह 9 मार्च को रिलीज करने की बात कही गई तो ‘वीरे की वेडिंग’ के साथ टक्कर में 2 फिल्में हो गईं। इस ेदेखते हुए फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की डेट 2 मार्च कर दी है।
#VeereyKiWedding release date changed.. Was slated for release on 9 March 2018... Will release one week earlier now: 2 March 2018... Stars Pulkit Samrat, Kriti Kharbanda and Jimmy Sheirgill... Ashuu Trikha directs.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 4, 2018
Veerey ki wedding
हालांकि 2 मार्च को अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘परी’ रिलीज होने जा रही है। ऐसे में फिल्म की डेट बदलने का फैसला सही साबित होगा या नहीं ये तो फिल्म का कलेक्शन ही बताएगी। आपको बता दें कि फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा और जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'वीरे की वेडिंग' के ट्रेलर को अगर गौर से देखेंगे तो एक शादी के सीन में आपको सपना चौधरी बारात में नाचती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Veerey ki wedding
आशु त्रिखा निर्देशित यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है जिसमें 2 भाईयों की शादी और उसके दौरान होने वाले ड्रामा को लेकर कॉमेडी की कहानी है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है।