इस फ्लॉप एक्टर से मुक्केबाजी सीख रहे वरुण धवन, सामने आई नई मूवी की रिलीज डेट
Early morning training with @thedinomorea
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
इतना ही नहीं वरुण ने अपनी फिल्म 'अक्टूबर' की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में एक कैलेंडर नजर आ रहा है और वरुण कह रहे हैं 'हमने इस बार कैलेंडर बदल दिया है। साथ ही बैकग्राउंड में वरुण की आवाज भी सुनाई दे रही है। वरुण इस वीडियो के जरिए कह रहे हैं कि, 'इस साल अक्टूबर अप्रैल में आएगा।' इसी के साथ वरुण ने घोषणा की है कि यह फिल्म इस साल 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
फिल्म को शूजीत सरकार डायेरक्ट कर रहे हैं। फिल्म में वरुण के अपोजिट एक्ट्रेस बनीता संधू भी नजर आएंगी। फिलहाल वरुण फिल्म अक्टूबर की शूटिंग में बिजी है। इसके बाद वरुण फिल्म ‘सुई धागा’ में नजर आने वाले है। इस फिल्म को मेड इन इंडिया की तर्ज पर बनाया जा रहा है और फिल्म का निर्देशन शरत कटरिया कर रहे हैं।