देशभक्ति पर आधारित फिल्म ‘अय्यारी’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'पैडमैन' के टकराव को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक बड़ा बयान दिया है। हाल ही में सिद्धार्थ ने अपने एक बयान में कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी फिल्म ‘अय्यारी’ के साथ अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ का बॉक्स ऑफिस पर टकराव रोका जा सकता था।
बता दें, ‘अय्यारी’ को गणतंत्र दिवस पर लम्बे वीकेंड का फायदा उठाने के लिए 25 जनवरी को रिलीज किया जा रहा था। लेकिन ‘पैडमैन’ से बॉक्स आफिस पर इसकी भिड़ंत को देखते हुए ‘अय्यारी’ के निर्माताओं ने ‘पैडमैन’ से टकराव से बचने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख नौ फरवरी कर दी।
खबरों की मानें तो ‘पद्मावत’ के 25 जनवरी को रिलीज होने का अंतिम फैसला आने के बाद अक्षय कुमार ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को किसी टकराव से बचाने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज डेट भी नौ फरवरी कर दी। जिसकी वजह से ‘अय्यारी’ और ‘पैडमैन’ एक ही दिन बॉक्स आफिस पर आमने-सामने आ गईं।
‘अय्यारी’ और ‘पैडमैन’ एक ही दिन बॉक्स आफिस पर रिलीज होने के इस फैसले पर सिद्धार्थ ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, “हां, यह चिड़चिड़ाहट पैदा करने वाला है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। अब हम क्या कर सकते हैं? देखिए, सबसे पहले रिलीज डेट हमने घोषित की। फिर पैडमैन के निर्माताओं ने अपनी फिल्म की रिलीड डेट बताई है।