Varun Dhawan Natasha Dalal Wedding: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने आखिरकार अपनी बचपन की दोस्त और लेडी लव नताशा दलाल संग शादी के सात फेरे ले लिए हैं। परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों 24 जनवरी की शाम वैवाहिक बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया पर वरुण धवन और नताशा दलाल की फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। हाल ही में वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं।
वरुण धवन का शर्टलेस पोज खूब हो रहा वायरल, शेयर की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें
पहली फोटो में वरुण अपनी हल्दी सेरेमनी में शर्टलेस नजर आए। यह फोटो खूब तेजी से वायरल हो रही है। वरुण धवन ने अपनी हल्दी सेरेमनी शर्टलेस होकर सेलिब्रेट की। दोस्तों संग जो उन्होंने फोटो शेयर की है, उसमें वरुण की फिल्म के कैरेक्टर्स के नाम टी-शर्ट पर लिखे दिखाई दे रहे हैं। सभी टीम ग्रूम की साइड से हैं।
कोरोना वायरस को देखते हुए वरुण धवन की शादी में बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा लोगों को ही न्योता दिया गया था। जिनमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर, कटरीना कैफ, फिल्मकार कुणाल कोहली और सलमान खान जैसे नाम शामिल थे।
मालूम हो कि वरुण धवन और नताशा दलाल की वेडिंग सेरेमनी काफी प्राइवेट रही। पूरे दिन मीडिया वेन्यू के बाहर जमी रही, फिर भी कोई फोटो हाथ नहीं लगी। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी को मद्देनजर रखते हुए सभी रस्में की गईं। यहां तक कि किसी भी स्टाफ को फोटो या वीडियो बनाने की आजादी नहीं थी। सभी के फोन पर ‘नो फोटो’ पॉलिसी के स्टीकर लगाए गए थे।
वरुण ने अपनी शादी की फोटोज शेयर करते हुए अपनी पत्नी के लिए एक बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा। वरुण धवन ने लिखा, 'जिंदगी भर का प्यार आज मुकम्मल हो गया।'