जबसे कोरोना महामारी ने देश में अपना आतंक मचाया है। तभी से तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी इस महामारी की गंभीरता के बारे में लोगों को सजग कर रहे हैं। इसी कड़ी में वरुण धवन का नाम भी जुड़ गया है। वरुण धवन ने सोशल मीडिया के जरिए कुछ तस्वीरें साझा कर लोगों से कोरोना महामारी की गंभीरता को समझने के बारे में कहा है।
वरुण धवन ने साझा की 100 साल पुरानी महामारी की तस्वीरें, लोगों से की कोरोना के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील
इस समय जब देश में अनलॉक 1 किया गया है। इसका मतलब ये नहीं है कि कोरोना महामारी का खतरा टल गया या कम हो गया है। ऐसे में अब अभिनेता वरुण धवन ने 100 साल पुरानी महामारी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के जरिए वरुण ने लोगों से अपील की है कि वो इस महामारी की गंभीरता को समझें।
वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए 1920 में फैली महामारी की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में वरुण ने लिखा है, '1920 और 2020। दुनिया पहले भी इन हालातों से गुजरी है। हमें अपने डॉक्टरों, पुलिस बल और फ्रंट लाइन योद्धाओं की मदद करनी होगी। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत की जून 2020 की आबादी 1,380,004,385 अनुमानित है। भारत की जनसंख्या कुल विश्व जनसंख्या के 17.7% के बराबर है। ऐसे में हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।'
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
वरुण के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वरुण के फैंस और उनके दोस्त इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वरुण की पोस्ट पर लोग उनके साथ सहमत नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन लगा दिया गया था। जिसकी वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। इस लॉकडाउन के चार चरण थे। जिसके निकलने के बाद देश अनलॉक होना शुरू हो गया है। 100 साल बाद यानी 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण ठीक वैसे ही हालात बने हैं जैसे 1920 में बने थे। इसलिए वरुण धवन ने अपनी पोस्ट में 100 साल पुरानी महामारी का जिक्र किया है।
पढ़ें: VIDEO: कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या पर फूटा अनुपम खेर का गुस्सा, कहा- 'फिर से नब्बे का दशक दोहराया जा रहा है'