वरुण धवन इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म सुई धागा ने कमाल क्या किया उनकी तो लॉटरी ही लग गई। खबर है कि वरुण अब बहुत जल्द फिल्म एबीसीडी 3 में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ इस बार कटरीना कैफ मुख्य किरदार में होंगी। इससे पहले एबीसीडी 2 में एक्ट्रेस श्रृद्धा कपूर लीड रोल में थी। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वरुण को फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए मुंह मांगी रकम मिली है...
2 of 5
varun dhawan katrina kaif
फिल्म में वरुण और कटरीना का जबरदस्त डांस देखने को मिलेगा। डायरेक्टर रेमो डिसूजा की 'एबीसीडी 3' वो पहली फिल्म है, जिसके लिए वरुण धवन और कटरीना कैफ एक साथ आए हैं। बता दें कि फिल्म को निर्माता 'एबीसीडी 3' को बहुत बड़े स्तर पर शूट करना चाहते हैं और इसे दर्शकों के लिए 4डी और आईमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज किये जाने का प्लान है।
खबर है कि वरुण ने इस फिल्म के लिए मोटी रकम की डिमांड की थी। आपको बता दें कि वरुण ने इस फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस मांगी जो किसी नये स्टार के लिए बहुत ज्यादा है। लेकिन बड़ी बात यह है कि फिल्म के निर्माता ने वरुण को यह फीस देने के लिए हामी भर दी है।
हालांकि वरुण की ज्यादातर फिल्में कमाई के मामले में एवरेज ही रही हैं लेकिन निर्माता ने वरुण को नई जनेरेशन का बैकबेल स्टार माना है। यही वजह है कि निर्माता वरुण को इतनी बड़ी रकम देने के लिए आसानी से मान गए है। वहीं, वरुण धवन अपनी जेनरेशन के सबसे मंहगे स्टार बन गए हैं और अब उनके बाद इस लिस्ट में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का नाम आता है।
फिल्म में वरुण और कटरीना के बीच लव एंगल को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन रेमो डिसूजा इसे एक आउट-एन-आउट डांस फिल्म बनाने की फिराक में हैं जिसके चलते वे दोनों के बीच में अभी कोई लव एंगल दिखाने के मूड में नहीं हैं।