श्रद्धा कपूर और वरुण धवन अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी को लेकर व्यस्त हैं। दोनों बचपन के दोस्त हैं और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लोग हमेशा से पसंद करते आए हैं। बीते दिनों वरुण धवन ने श्रद्धा कपूर पर क्रश होने का खुलासा किया था। हाल ही में जब एक फैन कहा कि श्रद्धा को वरुण से शादी कर लेनी चाहिए तो दोनों एक्टर्स ने इस पर अपना जवाब दिया।
2 of 5
shraddha kapoor
- फोटो : insatgram
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान फैन के कमेंट पर जवाब देते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा, 'यह तारीफ है। यह बहुत प्यारा है। हमें इस तरह से बहुत प्यार मिल रहा हैं। फैंस की इस तारीफ के लिए हम उनका धन्यवाद करना चाहते हैं।'
3 of 5
Shraddha Kapoor
- फोटो : instagram
श्रद्धा कपूर ने आगे कहा, 'जब भी मेरी शादी होगी और जिस से भी मेरी शादी होगी, मुझे उस शख्स को पूरी तरह से जानना होगा। मुझे ऐसा करना होगा क्योंकि यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
4 of 5
varun dhawan
- फोटो : amar ujala
वहीं वरुण धवन ने इस पर अपनी राय रखते हुए कहा, 'ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को ऑफ-स्क्रीन रोमांस में बदलना मुश्किल है। मुझे नहीं लगता कि अगर लोग वास्तव में बहुत रोमांटिक रूप से इच्छुक हैं, तो वे ऐसा व्यवहार कर सकते हैं। मैंने किसी पत्ति और पत्नी को ऐसा व्यवहार करते हुए नहीं देखा।'
5 of 5
Street Dancer 3d
- फोटो : amar ujala mumbai
बीते दिनों दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे पर क्रश होने की बात कही है। एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए वरुण धवन ने कहा कि श्रद्धा के साथ उनके बचपन की कहानी फिल्मी है। दोनों के मन में एक दूसरे को लेकर फीलिंग्स थीं लेकिन वो कभी जाहिर नहीं कर पाए। हालांकि दोनों के बीच बहुत गहरी दोस्ती है।
नसीरुद्दीन शाह के समर्थन में कूदे शशि थरूर, स्वराज कौशल को यूं दिया जवाब