वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी अलीबाग के द मेंशन हाउस में बीते रविवार को धूमधाम से हुई। जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी में कपल ने ये सुनिश्चित किया कि कोई भी तस्वीर लीक ना हो। ऐसे में किसी को भी फोन ले जाने की इजाजत नहीं थी। हालांकि कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं जो विवाह स्थल से ली गई हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं वरुण की शादी की इनसाइड तस्वीरें।
Varun Dhawan Wedding: वरुण धवन की शादी में बराती बने ये सितारे, देखें INSIDE तस्वीरें
एक वीडियो में नताशा दुल्हन की ड्रेस में तैयार हो रही हैं। वह कैमरे की ओर देखती हैं और मुस्कुरा देती हैं। नताशा मेकअप के लिए कुर्सी पर बैठी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने ब्राइडल लहंगा पहना है। तभी एक महिला उनके सिर पर दुपट्टा लगाती हैं। सफेद रंग की दुल्हन की ड्रेस में नताशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
वरुण की शादी में निर्देशक कुणाल कोहली भी पहुंचे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। उनके साथ करण जौहर और मनीष मल्होत्रा हैं। वरुण की बैचलर पार्टी से लेकर उनकी शादी तक में कुणाल और मनीष स्पॉट हुए हालांकि करण शादी के दिन ही वहां पहुंचे।
वरुण और नताशा अपनी टीम और सिक्योरिटी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वरुण की शादी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
एक अन्य तस्वीर में नताशा और वरुण परिवार के सदस्यों के साथ हैं। तस्वीर में वरुण के चाचा अनिल धवन पीछे खड़े हैं। वरुण की शादी को लेकर अनिल धवन बेहद उत्साहित नजर आए।