सुपरहिट फिल्म 'सुई धागा' देने के बाद वरुण एक और बड़े प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे हैं। वहीं, वरुण अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बात उनकी शादी की है। कहा जा रहा है कि साल के अंत तक वह गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग शादी कर लेंगे। इस खबर से वरुण के फैंस भी बहुत खुश हैं। माना जा रहा था कि वरुण भी रणवीर-दीपिका की तरह डेस्टिनेशन शादी करेंगे, अब खबर आ रही है कि वरुण के माता-पिता इस बात के लिए राजी नही हैं जिसकी वजह से नताशा का दिल टूट सकता है।
2 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
खबरों के मुताबिक, वरुण धवन के माता-पिता लाली और डेविड धवन नहीं चाहते हैं कि उनके छोटे बेटे की शादी देश से बाहर हो। उनका कहना है कि यह शादी करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच ही हो। उनका यह भी कहना है कि विदेश में जाकर शादी करना कोई आसान काम नहीं है। इसमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
3 of 5
varun dhawan and david dhawan
- फोटो : file photo
वहीं, वरुण की गर्लफ्रेंड नताशा अपनी शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। नताशा की इच्छा है कि उनकी शादी यादगार बने। इसके लिए नताशा ने अपना वेडिंग डेस्टिनेशन मालदीव को चुना है। यह बात वह वरुण से भी शेयर कर चुकी हैं। जिसके लिए नताशा ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं, लेकिन वरुण के माता-पिता के कारण नताशा की यह ख्वाहिश पूरी होती नहीं दिख रही है।
4 of 5
varun dhawan
- फोटो : bollywoodlife
गौरतलब है कि वरुण-नताशा की शादी की अभी कोई आधाकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन बॉलीवुड में चल रहे शादी के क्रेज को देखते हुए इनकी शादी की तारीख का कभी-भी ऐलान हो सकता है। बता दें कि नताशा को वरुण के साथ कई बॉलीवुड पार्टीज और शादियों में स्पॉट होते देखा गया है। वहीं, वरुण की फैमिली के साथ भी नताशा एयरपोर्ट पर देखी जा चुकी हैं।
5 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
बता दें कि वरुण और नताशा बचपन के दोस्त हैं, लेकिन जब बड़े हुए तो दोनों की मुलाकात एक म्यूजिक कांसर्ट में हुई जहां से इनके बीच प्यार का फूल खिलना शुरू हुआ। हालांकि वरुण ने नताशा को खूब छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन फोटोग्राफर्स से वह बच नहीं पाए। वहीं, उनके नताशा को अलग अंदाज में बर्थडे विश करने के चक्कर में इनके प्यार की पोल खुलने लगी। फिर इन्होंने सोनम कपूर की शादी में साथ पहुंचकर अपने रिश्तें पर मुहर लगवाने वाला काम किया। इसके बाद दो चैट शो में वरुण ने मान लिया कि नताशा उनके लिए खास है।