वैलेंटाइन डे का क्रेज बॉलीवुड के सितारों में भी देखा जाता है। आज आपको बताते हैं ऑन स्क्रीन उन जोड़ियों के बारे में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वैलेंटाइन डे 2025 के खास मौके पर हम आपको बताएंगे बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक और हिट जोड़ियों के बारे में, जिनकी फिल्मों को देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं।
2 of 11
राज कपूर-नरगिस
- फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस-राज कपूर
अभिनेता राज कपूर और नरगिस की जोड़ी को बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक माना जाता है। राज कपूर और नरगिस की 'आवारा' और 'श्री 420' जैसी फिल्में फैंस की पहली पसंद रही। दोनों का नाम पर्दे के पीछे भी जुड़ चुका है। दोनों साथ में करीब 15 फिल्मों में काम कर चुके हैं।
3 of 11
वैजयंती माला- दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार-वैजयंती माला
वैजयंती माला और दिलीप कुमार की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक रही। दिलीप कुमार को ट्रेजडी किंग के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें वैजयंती माला के साथ बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया। दोनों ने साथ में 'गंगा जमुना', 'मधुमति', 'देवदास' जैसी फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं।
4 of 11
हेमा मालिनी- धर्मेंद्र
- फोटो : एक्स @dreamgirlhem
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी
हेमा और धर्मेंद्र की जोड़ी को 'शोले' में फैंस ने बहुत पसंद किया। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने करीब 31 फिल्मों में काम किया। धर्मेंद्र और हेमा को साथ 'ड्रीम गर्ल', 'सीता-गीता', 'नसीब', 'अली बाबा' और 40 चोर', 'अंधा कानून' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
5 of 11
रेखा-अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन-रेखा
अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी को बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में से एक माना जाता है। इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर फैंस का बहुत प्यार मिला। रेखा और अमिताभ की फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर', 'सुहाग' और 'नमक हराम' जैसी कई शानदार फिल्में हैं। दोनों ने करीब 12 फिल्मों में एक साथ काम किया है।