अभिनेता अनुपम खेर इस समय अपनी फिल्म 'ऊंचाई' का प्रमोशन कर रहे हैं। यह फिल्म 11 नवंबर यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और कई अन्य दिग्गज सितारें एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। फिलहाल आज अनुपम खेर ने जो पोस्ट साझा की है। उसमें पूरे राजश्री परिवार को साथ में देखा जा सकता है।
Anupam Kher: अनुपम खेर ने भारतीय सिनेमा की पहली फैमिली के साथ साझा किया पोस्ट, राजश्री को दिया सफलता का श्रेय
अनुपम खेर की फिल्म 'ऊंचाई' को सूरज बड़जात्या के द्वारा निर्देशित किया गया है तो वहीं यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शन के द्वारा निर्मित है। हाल ही में राजश्री ने सिनेमा में अपने 75 साल पूरे किए हैं और राजश्री को भारतीय सिनेमा की पहली फैमिली माना जाता है। ऐसे में अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम से पूरे राजश्री परिवार के साथ वीडियो साझा किया है और साथ ही अपनी सफलता का श्रेय भी राजश्री को दिया है।
Vivek Agnihotri: 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अब कहानी वैक्सीन की, विवेक ने नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का किया एलान
अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मेरे अभिनय स्कूल एक्टर प्रीपेयर्स की तरफ से सूरज बड़जात्या के ऊंचाई के वर्ल्ड प्रीमियर का आयोजन करना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात थी! मैंने अपने करियर और जो भी सफलता हासिल की है, उसका श्रेय राजश्री फिल्म्स को जाता है! इसके साथ ही उन्होंने फर्स्ट फैमिली ऑफ इंडियन सिनेमा और 75 ईयर्स ऑफ राजश्री हैशटैग का यूज भी किया। वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है कि मैं भी इसी फैमिली से हूं। मेरा बस सरनेम ही अलग है। मैं भी बड़जात्या हूं।
View this post on Instagram
फिल्म ऊंचाई में अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी के अलावा फीमेल लीड्स में परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता, सारिका नजर आने वाली हैं। राजश्री बैलर के तले बनी यही 60वीं फिल्म है। जिसमें बर्फीले पहाड़ों के बीच रोमांच, हौसले और दोस्ती की कहानी दिखाई जाएगी।
Freddy: कार्तिक आर्यन ने 'फ्रेडी' के लिए बढ़ाया 14 किलो वजन, तस्वीर में दिखा एक्टर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन