फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Freddy Actor Kartik Aaryan Gains 14kg weight for movie shares photos says this is the Origin Story of film

Freddy: कार्तिक आर्यन ने 'फ्रेडी' के लिए बढ़ाया 14 किलो वजन, तस्वीर में दिखा एक्टर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

Thu, 10 Nov 2022 08:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 10 Nov 2022 08:55 PM IST
सार

फिल्म 'फ्रेडी' के लिए कार्तिक आर्यन ने अपना 14 किलो वजन बढ़ाया है। कार्तिक का कहना है कि यह उनका अब तक का सबसे अलग किरदार है।

विज्ञापन
Freddy Actor Kartik Aaryan Gains 14kg weight for movie shares photos says this is the Origin Story of film
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'फ्रेडी' को लेकर चर्चा में हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 2 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। कार्तिक आर्यन अपने किरदार को दमदार अंदाज से निभाने के लिए जाने जाते हैं, इसके लिए वह जीतोड़ मेहनत करने से घबराते नहीं हैं। उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 2' में उनका शानदार अंदाज सभी ने देखा, अब कार्तिक फिल्म 'फ्रेडी' के जरिए दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए कार्तिक ने जबरदस्त मेहनत की है। उन्हें अपना वजन बढ़ाना पड़ा है।

विज्ञापन

Filmy Wrap: बेटी संग घर आईं आलिया और बेंगलुरु में कॉमेडियन वीर दास का शो रद्द, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

विज्ञापन

किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन
अभितेना कार्तिक आर्यन कहा कहना है कि 'फ्रेडी' में उनका रोल अब तक का सबसे चुनौतीभरा रोल है। इसके लिए उन्हें बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा। खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है, इसमें उन्होंने अपनी दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। एक तस्वीर में वह फिट नजर आ रहे हैं। शर्टलेस तस्वीर में वह अपनी फिजीक को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह थोड़े मोटे नजर आ रहे हैं। ब्लैक जींस और ग्रे शर्ट में कार्तिक का वजन बढ़ा हुआ नजर आ रहा है।
Photos Of The Day: रेड ड्रेस में कातिलाना लगीं रवीना और अवनीत का शोख अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

विज्ञापन

14 किलो वजन बढ़ाया 
तस्वीर शेयर करते हुए कार्तिक ने धांसू कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'यह 'फ्रेडी' की मूल कहानी है, जिसने मेरी रातों की नींद हराम कर दी और मुझे बहुत ज्यादा शारीरिक तनाव में रख दिया। ऐसे मौके शायद ही कभी आते हैं, जहां हमें पूरी तरह से एक अलग पक्ष दिखाने का मौका मिलता है। और... फ्रेडी वही किरदार है।' बता दें कि 'फ्रेडी' के लिए कार्तिक आर्यन ने अपना 14 किलो वजन बढ़ाया है। यह फिल्म 2 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।


Uunchai Box Office Prediction: चार दोस्तों की इमोशनल दास्तां है 'ऊंचाई', ओपनिंग डे पर कर सकती है इतनी कमाई

विज्ञापन

यूजर्स हुए फिदा
एक्टर की इस तस्वीर पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। साथ ही सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। एकता कपूर ने लिखा है, 'शानदार।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'आपकी यही खूबी हमें आपका फैन बनाती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप हर बार खुद को साबित कर देते हो। आपकी मेहनत, समर्पण के हम कायल हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'इस रोल के लिए आपने अपनी जान झोंक दी है और हम इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं।' इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने फिल्म के गाने के रिलीज होने की जानकारी भी फैंस के साथ साझा की है, जो कल आएगा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed