{"_id":"5b47277d4f1c1b84468b60d6","slug":"utkarsh-sharma-film-genius-tera-fitoor-song-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"इशिता के प्यार में लट्टू हुए उत्कर्ष शर्मा, बोले तेरा फितूर जब से चढ़ गया रे’ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इशिता के प्यार में लट्टू हुए उत्कर्ष शर्मा, बोले तेरा फितूर जब से चढ़ गया रे’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Jul 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल की फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' में सनी के बेटे का रोल करने वाले उत्कर्ष शर्मा बॉलीवुड में फिल्म 'जीनियस' से एंट्री कर रहे हैं। इस फिल्म का गाना ‘तेरा फितूर जब से चढ़ गया’ रिलीज हो गया है। इस गाने को सुपरहिट गायक अरिजीत सिंह ने आवाज दी हैl हिमेश रेशमिया ने गाने का म्यूजिक कम्पोज किया है, जबकि लिरिक्स कुमार की है।
विज्ञापन
गाने में उत्कर्ष शर्मा और एक्ट्रेस इशिता चौहान की लव केमेस्ट्री खूब देेखने को मिल रही है। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे दिखाई दे रहे हैं। बता दें काफी दिनों से इस फिल्म की चर्चा हो रही है। कल फिल्म के पहले गाने का टीजर रिलीज किया गया था जिसके बाद फैंस अरिजीत की आवाज में इस गाने को सुनने के लिए बेताब हो गए थे।
विज्ञापन
इस गाने में ये दिखाया गया है कि जब कॉलेज में उत्कर्ष की नजर इशिता पर पड़ती है तो वो उनके प्यार में दीवाने हो जाते हैं और हर जगह उनकी नजरें बस इशिता को ही ढूंढने लगती हैं।
विज्ञापन
इस लव स्टोरी में आयशा जुल्का और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं। 'जीनियस' एक युवक की कहानी है, जिसके प्रयोग विज्ञान के प्रति हमारे नजरिए को ही बदल देते हैं। फिल्म को दीपक मुकुट ने प्रोड्यूस किया है और 'जीनियस' 24 अगस्त को रिलीज होगी।