उर्वशी रौतेला फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अपने लुक, फोटो इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। हाल ही में उर्वशी का एक लुक वायरल हुआ, जिसमें वह सिल्वर कलर, पैटर्न वाली ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। मगर इस ड्रेस में उर्वशी का मेकअप और उनके एक्सप्रेशन देखकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
2 of 5
उर्वशी रौतेला को यूजर्स ने किया ट्रोल
- फोटो : इंस्टाग्राम
उर्वशी के एक्सप्रेशन लगे अजीब
सोशल मीडिया पर उर्वशी का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें वह पैपराजी को पोज दे रही हैं। पोज देते हुए उनके एक्सप्रेशन यूजर्स को अजीब से लगे। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसे रिएक्ट क्यों कर रही हैं?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह अजीब से एक्सप्रेशन क्यों दे रही हैं?’ ऐसे ही कुछ और कमेंट्स यूजर्स ने उर्वशी के एक्सप्रेशन को लेकर किए हैं।
3 of 5
उर्वशी रौतेला
- फोटो : इंस्टाग्राम @urvashirautela
मेकअप को लेकर हुईं ट्रोल
इस वीडियो पर कुछ यूजर्स ने उर्वशी को उनके ओवर मेकअप के लिए ट्रोल किया है। एक यूजर ने तो उर्वशी के लिए लिखा, ‘मेकअप की दुकान।’ अक्सर ही उर्वशी हैवी मेकअप में किसी इवेंट्स में नजर आती हैं। पहले भी वह अपने ऐसे मेकअप लुक के कारण ट्रोल हो चुकी हैं।
4 of 5
उर्वशी रौतेला
- फोटो : Amar Ujala
बेतुके बयानों के कारण चर्चा में रहीं उर्वशी
उर्वशी रौतेला सिर्फ अपने लुक के कारण ही पहले ट्रोल नहीं हुईं, वह अपने बेतुके बयानों के कारण भी ट्रोल हुईं। एक बार उर्वशी ने कह दिया था कि उनके नाम का मंदिर उत्तराखंड में है। जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है, वह उर्वशी देवी का मंदिर है, ना कि उर्वशी रौतेला का मंदिर। साथ ही इस एक्ट्रेस ने साउथ में अपना मंदिर बनाने की इच्छा भी जाहिर की। ऐसी बातों के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।
5 of 5
उर्वशी रौतेला
- फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
उर्वशी रौतेला का करियर फ्रंट
उर्वशी रौतेला के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में उन्होंने एक आइटम नंबर किया था। इसके अलावा वह फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कसूर 2’ भी कर रही हैं।