45 वर्षीय उर्मिला मातोंडकर लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने बुधवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया है। फिल्मी करियर की बात करें तो उर्मिला आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ब्लैकमेल में एक आइटम डांस करती नजर आई थीं। उर्मिला ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1977 में शेखर कपूर की फिल्म मासूम से डेब्यू किया था। बतौर एक्ट्रेस पहली फिल्म नरसिम्हा थी।
2 of 5
urmila matondkar
- फोटो : file photo
एक वक्त टॉप की एक्ट्रेस रहीं उर्मिला के साथ ऐसा क्या हुआ कि उनका करियर लगभग ठप पड़ गया। दरअसल इसकी वजह एक डायरेक्टर बने। उर्मिला मातोंडकर के अफेयर की खबरों ने बॉलीवुड के गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरी। उनके अफेयर के किस्से डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के साथ चर्चा में रहे। राम गोपाल वर्मा की हर फिल्म में उर्मिला होती थीं।
3 of 5
Urmila Matondkar
- फोटो : file photo
उर्मिला के अफेयर की खबरें उस वक्त उड़ीं जब रामगोपाल वर्मा ने अपनी एक फिल्म से माधुरी दीक्षित को हटा दिया और उर्मिला मातोंडकर को ले लिया। रामू ने उर्मिला के साथ फिल्म रंगीला बनाई जो सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद उर्मिला रंगीला गर्ल के नाम से पहचानी जाने लगीं। एक फिल्म ने उर्मिला को ऊंचाईयों तक पहुंचा दिया लेकिन इस बीच उनका करियर गोते खाने लगा।
4 of 5
Urmila Matondkar
- फोटो : file photo
राम गोपाल वर्मा की वजह से उनका करियर ऊंचाईयों तक पहुंचा वहीं उनके फिल्मी करियर डूबने के पीछे की वजह भी राम गोपाल वर्मा को ही बताया गया। कहा जाता है कि उर्मिला ने राम गोपाल वर्मा की फिल्में करने के कारण दूसरे कई डायरेक्टर्स को मना कर दिया था।
5 of 5
urmila matondkar
- फोटो : amar ujala
राम गोपाल वर्मा के साथ बॉलीवुड में कई लोगों की नहीं पटती थी। इस वजह से बॉलीवुड के कई डायरेक्टर्स ने उर्मिला को फिल्मो में लेने से मना कर दिया था। ऐसे में जब राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला को अपनी फिल्मों में लेना बंद कर दिया तो उन्हें कोई सहारा ना मिल सका और वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं।