फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: उर्फी जावेद ने वीडियो शेयर कर पूछा- क्या लगता है बताओ? यूजर ने लिखा- ओवर एक्टिंग की दुकान लग रही हो

Sat, 20 Nov 2021 04:52 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 20 Nov 2021 04:52 PM IST
सार

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस शॉर्ट वीडियो में उर्फी जावेद अपना बोल्ड और सेक्सी लुक दिखा रही हैं। उनकी अदाएं उनके फैंस को पसंद आ रही हैं।

विज्ञापन
Urfi Javed shared the video and asked What do you think User wrote  Looks like an over acting shop
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस शॉर्ट वीडियो में उर्फी जावेद अपना बोल्ड और सेक्सी लुक दिखा रही हैं। उनकी अदाएं उनके फैंस को पसंद आ रही हैं। वीडियो में उर्फी जावेद पहले अपने सिर के बाल बांधती हैं और उसके बाद जीभ बाहर निकालकर हसीन अदाओं में आंख मारती हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- क्या-क्या लगता है? आप बताओ! उर्फी जावेद ने इसके साथ ही फैंस से कहा है कि ऐसे ही अनसीन वीडियो देखने के लिए उन्हें फॉलो करें।


 

Urfi Javed shared the video and asked What do you think User wrote  Looks like an over acting shop
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, उर्फी जावेद इंटरनेट सनसनी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। कई बार यूजर्स उनको उनके बोल्ड और सेक्सी लुक एवं वीडियो के लिए ट्रोल भी करते हैं। लेकिन इसके बाद भी उर्फी जावेद हॉट और बोल्ड आउटफिट में तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

Urfi Javed shared the video and asked What do you think User wrote  Looks like an over acting shop
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने हाल ही में रेड कलर की ड्रेस में एक बेहद बोल्ड तस्वीर शेयर की थी। जिसे देखकर उनके फैंस चकित हो गये थे। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस तस्वीर को देखकर उन्हें जिस्म की नुमाइश नहीं करने की भी सलाह दी थी। एक यूजर ने लिखा था, आपको शर्म आनी चाहिए आप एक मुस्लिम हैं...ठीक है आप  पर्दा न करें, पर इस तरह से जिस्म की नुमाइश भी बंद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed shared the video and asked What do you think User wrote  Looks like an over acting shop
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने सेक्सी बेली डांस मूव्स दिखा रहीं थीं। उन्होंने प्रिंटेड स्कर्ट और सिल्वर एक्सेसरीज के साथ फ्लोरल क्रॉप टॉप पहना हुआ था और वह सेक्सी स्टाइल में अपनी कमर लचका रही थी। इस वीडियो को लेकर भी फैंस ने उनको काफी ट्रोल किया था। हालांकि, इस वीडियो को उर्फी ने बाद में इंस्टाग्राम से हटा दिया था। इससे भी पहले उर्फी ने एक और वीडियो साझा किया था, उसमें वह अलग-अलग ड्रेस में नजर आ रही थीं। जिसे देखने के बाद यूजर्स उनके आउटफिट चयन को लेकर सवाल उठाये थे।आउटफिट में उर्फी जावेद के ड्रेस की फ्रंट जिप खुली हुई थी। 

विज्ञापन
Urfi Javed shared the video and asked What do you think User wrote  Looks like an over acting shop
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर ने लिखा- ओवर एक्टिंग की दुकान लग रही हो
उर्फी जावेद के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां एक तरफ फैंस उनकी खूबसूरती और अदाओं की तारीफ कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स उनको ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बड़ा ही खामोश-सा अंदाज है तुम्हारा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ओवर एक्टिंग की दुकान लग रही हो। इस वीडियो में यूजर्स उर्फी को सेक्सी, हॉट ब्यूटी और बोल्ड बता रहे हैं। उनके इस वीडियो को अब तक 13 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Urfi (@urf7i)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed