‘जब तक फिल्म थिएटर में है…’, ‘हनुमान अंश’ को फ्लॉप कहने पर क्या बोले डायरेक्टर? दावों पर जताई नाराजगी
Vishal Chaturvedi: फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म की सफलता को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’, ‘आवारापन 2’ और ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़ी और मल्टी-स्टारर फिल्मों के बीच भी दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही है। जानिए फिल्म के हिट या फ्लॉप होने पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने क्या कुछ कहा है।
फिल्म को फ्लॉप कहने पर क्या बोले डायरेक्टर
ANI से बातचीत में विशाल चतुर्वेदी ने कहा, ‘जहां तक लोगों के बीच यह कहने की बात है कि फिल्म फ्लॉप है, मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में इसके लिए कुछ नियम होने चाहिए।
जब तक फिल्म थिएटर में है और उसकी रिलीज पूरी नहीं हुई है, तब तक उसे हिट या फ्लॉप घोषित करना जल्दबाजी है। जब तक जनता आपके साथ है, आपकी फिल्म हिट रहेगी। बहुत सारे लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं और इसके बारे में बात कर रहे हैं।’
डायरेक्टर ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि ‘हनुमान अंश’ करीब ढाई महीने तक सिनेमाघरों में चल सकती है।
सिर्फ 25 थिएटर्स में मिली स्क्रीनिंग
विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से जुड़ी एक दिलचस्प बात भी बताई। उन्होंने कहा कि फिल्म के दूसरे हफ्ते की कमाई पहले हफ्ते में 250 थिएटर्स से हुई कमाई के लगभग बराबर रही, जबकि दूसरे हफ्ते में फिल्म सिर्फ 25 थिएटर्स में दिखाई जा रही थी।
हालांकि, दूसरी बड़ी फिल्मों की रिलीज के कारण फिल्म को सिनेमाघरों में स्क्रीनिंग को लेकर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
डायरेक्टर ने बताया कि थिएटर मालिकों के पास दो और बड़ी फिल्में थीं, जिनके ज्यादा शो लगाए जा रहे थे। इसकी वजह से हनुमान अंश के कई शो हटा दिए गए। उन्होंने कहा कि जब दूसरी फिल्मों के सारे शो बिक गए, तब हालात और मुश्किल हो गए।
‘हनुमान अंश’ के बारे में
- ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
- फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
- फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।
- फिल्म को सिनेपोलिस के जरिए पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।
ये भी पढ़ें- अरशद वारसी ने इस एक्ट्रेस को दिया बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस शुरू करने का क्रेडिट, स्टार किड्स पर कही ये बात