फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movies: बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड बनाम साउथ के बीच, इन फिल्मों में साथ नजर आएंगे दोनों इंडस्ट्री के ये बड़े सितारे

Fri, 26 Aug 2022 01:46 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 26 Aug 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Upcoming Movies in which Bollywood and south stars are coming together godfather project k goodbye Adipurush
कटरीना कैफ, विजय सेतुपति, प्रभास, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

साल की शुरुआत से ही साउथ सिनेमा बनाम बॉलीवुड की बहस जोरों पर है। बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में कमाल दिखा रही हैं, तो बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर बायकॉट ट्रेंड चला हुआ है। जनता दोनों इंडस्ट्री को लेकर बहस में पड़ी है, तो दूसरी ओर साउथ और बॉलीवुड के सितारे अपनी फिल्मों को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। साउथ के कई सितारे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, तो बॉलीवुड के सितारे में साउथ इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें दोनों इंडस्ट्री के ये बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। अब देखना ये होगा कि क्या इनका साथ आकर काम करना कमाल दिखा पाएगा या टिकट खिड़की पर सन्नाटा पसरा रहेगा।

Upcoming Movies in which Bollywood and south stars are coming together godfather project k goodbye Adipurush
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

गॉडफादर
'गॉडफादर' मलयालम पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'लुसिफर' का रीमेक है। मोहन राजा के निर्देशन में बनी 'गॉडफादर' का 21 अगस्त को टीजर भी रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में चिरंजीवी, नयनतारा और सत्यदेव मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, सलमान खान भी इस फिल्म में नजर आएंगे। टीजर में भी सलमान चिरंजीवी के साथ एक्शन करते दिखाई दिए हैं। यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

Upcoming Movies in which Bollywood and south stars are coming together godfather project k goodbye Adipurush
पोन्नियिन सेलवन - फोटो : सोशल मीडिया

पीएस 1
'पीएस 1' मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म में चियान विक्रम, कार्थी, ऐश्वर्या राय समेत कई सितारे मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह कल्कि कृष्णमूर्ति की तमिल क्लासिकल नॉवेल पोन्नियिन सेलवन पर आधारित है। यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Movies in which Bollywood and south stars are coming together godfather project k goodbye Adipurush
प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

प्रोजेक्ट के
'प्रोजेक्ट के' मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। फिल्म मेगा बजट होगी और इसके 2023 के अंत या 2024 के शुरुआत में आने की संभावना है। बीते दिनों अमिताभ, प्रभास और दीपिका पादुकोण फिल्म की शूटिंग करते हुए भी नजर आए थे। 'प्रोजेक्ट के' को तेलुगू और हिंदी भाषा में बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Upcoming Movies in which Bollywood and south stars are coming together godfather project k goodbye Adipurush
आदिपुरुष रिलीज डेट - फोटो : insta

आदिपुरुष
'तानाजी' फेम डायरेक्टर ओम राउत 'आदिपुरुष' का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म का बजट 400 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी महाकाव्य रामायण पर बेस्ड होगी लेकिन एक मॉडर्न स्टोरीटेलिंग के साथ। फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed