महान भारतीय क्रिकेटर के तौर पर दुनिया भर में मशहूर सचिन तेंदुलकर की लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग का कोई तोड़ नहीं है, ये तो सभी जानते हैं। लेकिन अब उनके बच्चे भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। खासकर उनकी बेटी सारा तेंदुलकर की फैन्स लिस्ट इतनी है कि वे बी-टाउन के सेलेब्स को टक्कर देती हैं।
Sara Tendulkar: बेहद लोकप्रिय हैं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, जस्टिन बीबर ने बनाया था उनके नाम का वीडियो
सचिन तेंदुलकर एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं। ऐसे में उनके साथ-साथ बच्चों की भी देश के बाहर विदेशों में अच्छी जान-पहचान है। सारा तेंदुलकर के चाहने वाले भी कम नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं और यही स्तिथि अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी है। हालांकि, सारा इंस्टाग्राम पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं।
सारा के पास देश ही नहीं बल्कि विदेशी फॉलोअर्स की संख्या भी काफी अधिक है। ऐसे में सचिन तेंदुलकर के बच्चे अब चर्चा में आने लगे हैं। अर्जुन तेंदुलकर पिता की तरह ही क्रिकेट जगत में शामिल हो चुके हैं। इस कारण वे चर्चा में बने रहते हैं। वहीं, सारा तेंदुलकर भी सोशल मीडिया पर अपना सिक्का चलाती हैं।
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ीं और लंदन यूनिवर्सिटी कॉलेज से मेडिसिन में डिग्री हासिल कर चुकीं सारा कनाडियन सिंगर जस्टिन बीबर की बड़ी फैन हैं। इस बारे में 2013 में खुलासा हुआ जब जस्टिन ने खुद एक इंस्टाग्राम वीडियो शेयर कर सारा को जन्मदिन की बधाई दी थी।
ये भी पढ़ें : Rajpal Yadav Birthday: राजपाल यादव ने की थी नौ साल छोटी राधा से दूसरी शादी, पहली पत्नी की डिलीवरी के दौरान हो गई थी मौत
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा खूबसूरती और ग्लैमर में भी काफी आगे हैं। उनका स्टाइल बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देता है। इसको लेकर कई बार फैंस भी उन्हें किसी हिरोइन से कम नहीं समझते। इसे देखते हुए उनके फिल्म डेब्यू की अटकलें भी सामने आई थीं, जिसपर पिता सचिन ने साफ कर दिया था कि सारा का फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है।
A post shared by Sara Tendulkar (@saratendulkar)