बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान पर हमेशा सबकी नजरें बनी रहती हैं। बात उनके अगले फिल्म प्रोजेक्ट की हो या सोशल मीडिया त्याग करने जैसे किसी निजी फैसले की, वे हमेशा सुर्खियों में छा जाते हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि अपने मेगा-प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को उन्होंने ठंडे बस्ते में डालने का निर्णय किया है। इसके बाद मिस्टर खान ने सोशल मीडिया से भी अलविदा कह दिया। तबसे वो लगातार ही चर्चा में हैं। इन सबके बीच उनके चाहने वाले अब भी अपने चहीते अभिनेता के बारे में जानने की चाहत रखते हैं। ऐसे में हम आपको आमिर खान से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, जिससे शायद कम ही लोग रुबरू होंगे।
2 of 12
Aamir Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आमिर खान 14 मार्च को 56 बरस के हो गए। अनुभवी अभिनेता ने अपने जन्मदिन के अगले ही दिन सारे सोशल मीडिया अकाउंट निष्क्रिय कर दिए। इसपर उनकी दलील थी कि वे पहले से ही सोशल प्लेटफॉर्म पर कम सक्रिय थे। इसलिए उन्होंने ऐसा निर्णय लिया।
3 of 12
Aamir Khan
- फोटो : Social Media
आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा इसी साल के अंत में क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि तेज दिमाग आमिर का प्रचार के लिए कोई नया तरीका हो सकता है। इससे पहले भी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए वे अनोखी रणनीतियां अपना चुके हैं।
4 of 12
आमिर खान
- फोटो : Social media
अभिनय से इतर वह सामाजिक कामों में भी सक्रिय रहते हैं। कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए यूनिसेफ ने इन्हें ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। हालांकि कई बार वे विवादों में भी रह चुके हैं। एक बयान के कारण 2015 में पर्यटन मंत्रालय ने उन्हें 'अतुल्य भारत' के ब्रांड एम्बेसडर से हटा दिया था।
5 of 12
आमिर खान
- फोटो : Social media
शायद आपमें से कम ही लोग जानते होंगे कि आमिर खान चीन में खूब लोकप्रिय हैं। इसे देखते हुए वाणिज्य मंत्रालय की ओर से चीन में इन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाने की भी खबर थी। उन्होंने चीन में हिंदी फिल्मों के लिए काफी मशक्कत की और इसके अस्तित्व को अंरराष्ट्रीय स्तर पर फैलाने के लिए बढ़ावा दिया। आमिर की फिल्में चीन में अच्छा व्यापार कर चुकी हैं। दंगल ने हजार करोड़ और सीक्रेट सुपरस्टार ने 810 करोड़ रुपये की कमाई चीन में की थी। चीन में बॉलीवुड फिल्मों के प्रति क्रेज बढ़ाने की शुरूआत आमिर की साल 2011 में आई '3 इडियट्स' के साथ हुई थी।