90 के दशक के मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़ का बीते गुरुवार को कोरोना के कारण निधन हो गया। कहा जा रहा है कि कुंभ में शामिल होना उनके लिए घातक सिद्ध हुआ। उनके बेटे संगीतकार संजीव के मुताबिक पिता श्रवण राठौड़ और उनकी मां विमला देवी की तबीयत हरिद्वार से लौटने के बाद ही बिगड़ गई थी। दोनों कोरोना पॉजीटिव पाए गए और तब से ही दोनों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा था। श्रवण का गुरुवार देर रात इलाज के दौरान ही निधन हो गया।
2 of 5
श्रवण राठौड़
- फोटो : Social media
श्रवण के अचानक निधन से पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। खबर सुनकर लोगों को विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा था कि श्रवण अब नहीं रहे। इसपर फेमस सिंगर उदित नारायण ने कहा कि आखिरी बार कुंभ में जाने के दौरान श्रवण कुमार राठौड़ से उनकी बात हुई थी। फोन पर श्रवण ने बताया कि वह कुंभ में हैं। उदित ने बताया कि मुझे संदेह भी हुआ कि ऐसी स्थिति में वह कुंभ क्यों गए हैं? जबकि उन्हें सेहत की परेशानी भी है।
3 of 5
श्रवण राठौड़
- फोटो : Social media
एक इंटरव्यू में उदित ने बताया कि 'श्रवण भाई हाल ही में कुंभ मेले में गए थे और उन्होंने मुझे बताया कि वो पवित्र स्नान के लिए कुंभ मेले में गए हैं। मैंने उनसे कहा कि मुझे भी इस बारे में बताना चाहिए। मैं भी उनके साथ चल लेता। इसके बाद मैंने खुद से सोचा कि महामारी के दौरान, वह वहां क्यों गए थे? उनकी आत्मा को शांति मिले।'
4 of 5
श्रवण राठौड़
- फोटो : Social media
वहीं, श्रवण की हालत एकदम से बिगड़ने की बात चलने पर संजीव बताते हैं कि उनके पिता की तबीयत हरिद्वार से लौटने के बाद बीते हफ्ते से ही खराब चल रही थी। संजीव के माता-पिता दोनों हरिद्वार कुंभ नहाने गए थे और वहां से लौटने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। दोनों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया और इस बीच संजीव व उनके भाई दर्शन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए।
5 of 5
श्रवण राठौड़
- फोटो : Social media
संजीव के मुताबिक, हरिद्वार जाने से पहले उनके माता-पिता दोनों स्वस्थ थे, लेकिन कोरोना संक्रमित होने के बाद पिता की हालत काफी तेजी से बिगड़ी और रात को सांस लेने में तकलीफ के बाद उनका एस एल रहेजा अस्पताल में निधन हो गया। संजीव ने बताया कि वह और उनकी मां विमला देवी का इलाज सेवेन हिल्स अस्पताल में चल रहा है।