टीवी की हॉट नागिन के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। इस नागिन ने टीवी से दूरी बनाने के बाद न सिर्फ
अक्षय कुमार की फिल्म झटक ली है, बल्कि मौजूदा समय में सबसे ज्यादा हाइप क्रिएट करने वाली
रणबीर कपूर की फिल्म भी अपनी झोली में डाल ली है। जानें, कौन है ये नागिन...
2 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : social media
टीवी की नागिन यानि मौनी रॉय के हाथ इन दिनों दो बड़ी फिल्में लगी हैं। इसमें से पहली
अक्षय कुमार की 'गोल्ड' है, जो अगले साल की शुरुआत में ही रिलीज होगी। तो दूसरी फिल्म
रनबीर कपूर की है, जिसका नाम 'ब्रह्मास्त्र' है। जानें, पूरी बात...
रनबीर की 'ब्रह्मास्त्र' के बारे में खुद करण जौहर ने खुलासा किया था कि इस फिल्म से महानायक अमिताभ बच्चन भी जुड़ रहे हैं। और अब इस फिल्म से मौनी रॉय भी जुड़ गई हैं। जानें, 'ब्रह्मास्त्र' के बारे में...
करण जौहर की इस फिल्म में रणबीर का रोल सुपर हीरो का होगा जो फैंटसी-एडवेंचर मूवी होगी। जाने, कब से चल रही थी प्लानिंग...
करीब तीन साल पहले खबर आई थी कि अयान मुखर्जी रणबीर और आलिया को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें रणबीर सुपरहीरो के रोल में होंगे। यानी इस फिल्म की तैयारी काफी लंबे समय से चल रही थी। इस फिल्म को तीन भाग में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।