फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fırat Sunel: आमिर खान के बड़े फैन हैं तुर्की के दूत फिरत सुनेल, बोले- 'मैंने लाल सिंह चड्ढा चार बार देखी'

Sun, 31 Mar 2024 09:43 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 31 Mar 2024 09:43 PM IST
सार

फिरत सुनेल ने एक बातचीत में कहा, 'मैं बॉलीवुड फिल्मों का प्रशंसक हूं और मेरे पसंदीदा अभिनेता आमिर खान हैं। मैंने फिल्म लाल सिंह चड्ढा कम से कम चार बार देखी है। यह फॉरेस्ट गंप का रूपांतरण है। मेरे लिए यह फिल्म मूल फिल्म से अधिक सफल है।'

विज्ञापन
Turkish Envoy Fırat Sunel is a big fan of Aamir Khan Said I watched Laal Singh Chaddha Four Times
लाल सिंह चड्ढा, फिरत सुनेल - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में तुर्की के राजदूत फिरत सुनेल बॉलीवुड फिल्मों के बहुत बड़े फैन हैं। वह सुपरस्टार आमिर खान के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंन आमिर खान की फिल्म   'लाल सिंह चड्ढा' कम से कम चार बार देखी है। उनके मुताबिक ये फिल्म हॉलीवुड क्लासिक फॉरेस्ट गंप की रीमेक थी। उनके लिए 'लाल सिंह चड्ढा' टॉम हैंक्स स्टारर 1994 की फिल्म के मुकाबले अधिक सफल थी। 

Turkish Envoy Fırat Sunel is a big fan of Aamir Khan Said I watched Laal Singh Chaddha Four Times
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

फिरत सुनेल ने एक बातचीत में कहा, 'मैं बॉलीवुड फिल्मों का प्रशंसक हूं और मेरे पसंदीदा अभिनेता आमिर खान हैं। मैंने फिल्म लाल सिंह चड्ढा कम से कम चार बार देखी है। यह फॉरेस्ट गंप का रूपांतरण है। मेरे लिए यह फिल्म मूल फिल्म से अधिक सफल है।' उन्होंने कहा, जब आप बॉलीवुड फिल्में देखते हैं। तो आप भारतीय जीवनशैली और यहां की पृष्ठभूमि को भी देखते हैं। आप भारत और भारतीय लोगों के बारे में बहुत कुछ सीखते हैं। इसीलिए बॉलीवुड काफी अधिक सफल हो रहा है। 

Randeep Hooda: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने देखी स्वातंत्र्य वीर सावरकर, गदगद हुए रणदीप हुड्डा ने जताया आभार

Turkish Envoy Fırat Sunel is a big fan of Aamir Khan Said I watched Laal Singh Chaddha Four Times
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

फिरत सुनेल ने कहा, 'लाल सिंह चड्ढा को तुर्की में भी शूट किया गया था। इसने भारतीय और तुर्की संस्कृति के बीच कई समानताओं का एहसास कराया है।' फिल्म के शुरुआती सीन के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह सीन आपके और मेरे लिए सामान्य है, क्योंकि यह एक परंपरा है। तुर्किये में हम खाने से पहले अपने आस-पास के लोगों को भी भोजन देते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Turkish Envoy Fırat Sunel is a big fan of Aamir Khan Said I watched Laal Singh Chaddha Four Times
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने कहा, 'वहीं, जब अमेरिका में कोई इस फिल्म को देखेगा तो उसे समझ नहीं आएगा। वे सोचेंगे क्योंकि वह एक स्मार्ट लड़का नहीं है, इसीलिए लोगों को खान ऑफर कर रहा है।' राजनयिक ने कहा, 'शायद इसलिए कि मैं हमारे समाजों के बीच इतनी समानताएं देखता हूं, तो मुझे यहां की फिल्मों में इतनी दिलचस्पी है।'

विज्ञापन
Turkish Envoy Fırat Sunel is a big fan of Aamir Khan Said I watched Laal Singh Chaddha Four Times
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 180 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म टिकट खिड़की पर महज 75 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी। 

ईशा की बोल्डनेस और नुसरत की अदाओं ने बनाया फैंस को दीवाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed