फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Randeep Hooda: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने देखी स्वातंत्र्य वीर सावरकर, गदगद हुए रणदीप हुड्डा ने जताया आभार

Sun, 31 Mar 2024 09:32 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 31 Mar 2024 09:32 PM IST
सार

पिछले शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने एक विशेष स्क्रीनिंग में फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' देखी। इसी को लेकर रणदीप ने एक लंबे नोट में उन्हें धन्यवाद दिया।
 

विज्ञापन
Randeep Hooda wrote thanking note for Deputy CM of Maharashtra for attending swatantra veer savarkar screening
रणदीप हुड्डा-देवेंद्र फडनवीस - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी नई फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को मिल रही प्रतिक्रिया से रणदीप हुड्डा काफी खुश हैं। इस फिल्म के साथ उन्होंने अपना निर्देशन डेब्यू किया है। यह फिल्म एक भारतीय राजनीतिज्ञ विनायक दामोदर सावरकर की कहानी बताती है। फिल्म में अंकिता लोखंडे भी अहम भूमिका में हैं। पिछले शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने एक विशेष स्क्रीनिंग में फिल्म देखी। इसी को लेकर रणदीप ने एक लंबे नोट में उन्हें धन्यवाद दिया।

Randeep Hooda wrote thanking note for Deputy CM of Maharashtra for attending swatantra veer savarkar screening
स्वातंत्र्य वीर सावरकर स्कीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए रणदीप हुड्डा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम को धन्यवाद दिया। 31 मार्च को रणदीप ने अपने एक्स पर स्क्रीनिंग की तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में उनके साथ अंकिता लोखंडे, देवेंद्र फडनवीस, सुबोध भावे, अमृता खानविलकर और अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं। फोटो में एक साथ पोज देते हुए सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक फोटो में रणदीप डिप्टी सीएम को फूल दे रहे हैं। दूसरे में, वे खुशी से बातचीत करते नजर रहे हैं। 

Randeep Hooda wrote thanking note for Deputy CM of Maharashtra for attending swatantra veer savarkar screening
स्वातंत्र्य वीर सावरकर स्कीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप ने देवेंद्र फडनवीस के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और उनकी सराहना की। उन्होंने लिखा, 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर की मराठी स्पेशल स्क्रीनिंग की शोभा बढ़ाने और महान वीर सावरकर की विरासत का सम्मान करने में प्रोत्साहन के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस जी का धन्यवाद।'

Raid 2: 'रेड 2' के शूट के लिए जोधपुर में अजय देवगन, सेट से वायरल हुईं तस्वीरें, फैंस उत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep Hooda wrote thanking note for Deputy CM of Maharashtra for attending swatantra veer savarkar screening
स्वातंत्र्य वीर सावरकर स्कीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा ने आगे लिखा, 'मेरे दोस्त सुबोध भावे को विशेष धन्यवाद कि उन्होंने सावरकर जी के शब्दों को हमारे मराठी संस्करण में विनायक दामोदर सावरकर की तरह अपनी आवाज में इतने प्रेरणादायक ढंग से प्रस्तुत किया। इस शाम को मेरे लिए अंकिता लोखंडे के लिए और हमारे बाकी कलाकारों और क्रू के लिए यादगार बनाने के लिएअमृता खानविलकर और रणजीत सावरकर जी को धन्यवाद। अपने नजदीकी थिएटर में स्वातंत्र्य वीर सावरकर को हिंदी और मराठी में देखें।'

Dunki: शाहरुख खान की फिल्म के इस गाने से रिप्लेस कर दिया गया था शान का गाना, सिंगर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Randeep Hooda wrote thanking note for Deputy CM of Maharashtra for attending swatantra veer savarkar screening
स्वातंत्र्य वीर सावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि, 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए रणदीप ने बड़े पैमाने पर बदलाव किया और 32 किलो वजन कम किया। अपने किरदार के लिए उन्हें काफी तारीफें भी मिलीं। फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। 

Akshay Kumar Video: 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज से पहले हंसरत्न सूरिजी से मिले अक्षय कुमार, लिया आशीर्वाद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed