ब्रह्मास्त्र के बाद अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है। यह लोगों को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि फिल्म तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर कितने करोड़ बटोर लिए हैं...
TJMM Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर तू झूठी मैं मक्कार की पकड़ कायम, आठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों का भी वाहवाही मिल रही है। 95 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत वसूल करने के काफी करीब पहुंच चुकी है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इस फिल्म में पहली बार साथ आए हैं। दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। सिनेमाघरों में यह फिल्म अब तक लोगों को खींचने में कामयाब रही है।
Satish Kaushik: सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने डिलीट किया इंस्टा अकाउंट, आखिरी बार किया था यह पोस्ट
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो होली के दिन रिलीज हुई तू झूठी मैं मक्कार ने पहले दिन 15.73 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, इसने दूसरे दिन 10.34 करोड़, तीसरे दिन 10.52 करोड़, चौथे दिन 16.57 करोड़, पांचवें दिन 17.08 करोड़, छठवें दिन छह करोड़ पांच लाख और सातवें दिन छह करोड़ दो लाख का बिजनेस किया था।
Pooja Bhatt: 'जख्म' में अपनी दादी की भूमिका निभाने से डरती थीं पूजा भट्ट, अभिनेत्री ने अब किया वजह का खुलासा
वहीं, अब फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे बुधवार को पांच करोड़ साठ लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 87.91 करोड़ हो गया है। बता दें कि शुरुआती आंकड़ों की वजह से कलेक्शन में सुबह तक थोड़ा बहुत फेरबदल भी देखने को मिल सकता है।
Kangana Ranaut: कंगना ने पूरी की चंद्रमुखी 2 की शूटिंग, राघव लॉरेंस की तारीफ में लिखा दिल छू लेने वाला नोट
Alanna Panday: अलाना की संगीत में कयामत लगीं अनन्या, गौरी खान-किम शर्मा समेत इन सितारों ने लूटी महफिल