फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pooja Bhatt recalls being terrified of playing grandmother role in mahesh bhatt zakhm wore her saree in film

Pooja Bhatt: 'जख्म' में अपनी दादी की भूमिका निभाने से डरती थीं पूजा भट्ट, अभिनेत्री ने अब किया वजह का खुलासा

Wed, 15 Mar 2023 09:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 15 Mar 2023 09:27 PM IST
सार

महेश भट्ट की फिल्म 'जख्म' में पूजा भट्ट ने अपनी दादी की भूमिका निभाई थी। अब लगभग दो दशक बाद अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि वह रोल निभाना उनके लिए बहुत मुश्किल था।

विज्ञापन
Pooja Bhatt recalls being terrified of playing grandmother role in mahesh bhatt zakhm wore her saree in film
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं, लेकिन 1998 में आई फिल्म 'जख्म' में उनका किरदार उनके लिए सबसे ज्यादा कठिन था। इस फिल्म में उन्होंने अपनी दादी शिरीन की भूमिका निभाई थी। अब लगभग दो दशक बाद पूजा ने इस बात का खुलासा किया है कि वह फिल्म में इस भूमिका को निभाने में डर रही थीं।

विज्ञापन

फिल्म में काम नहीं करना चाहती थीं पूजा

हाल ही में दिए इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने खुलासा किया कि कैसे उनके पिता ने उन्हें फिल्म में कास्ट किया और उन्हें फिल्म छोड़ने का कोई विकल्प नहीं दिया। पूजा ने कहा कि सच कहूं तो मैं अपनी दादी की भूमिका निभाने से डर रही थी और मैंने अपने पिता को यह सुझाव देने की कोशिश की थीं कि हम अपनी जगह किसी और अभिनेत्री को लें, लेकिन मेरे पिता ने मुझे कोई विकल्प नहीं दिया और उन्होंने कहा कि पूजा मैं तुमसे नहीं पूछ रहा हूं। मैं तुमसे कह रहा हूं कि तुम यह भूमिका निभा रही हो। बस यही चर्चा का अंत था। बाकी इतिहास है।

अलाना पांडे की संगीत सेरेमनी में सितारों का लगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा ने पहनी थी दादी की साड़ी

अभिनेत्री ने कहा कि वह इस भूमिका को निभाने के लिए आभारी महसूस करती हैं, क्योंकि उन्हें फिल्म के गाने 'गली में आज चांद निकला' में अपनी दादी की साड़ी पहनने का मौका मिला था। इस पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि मेरी दादी की भूमिका निभाने का सौभाग्य यह था कि वह उनकी निजी साड़ी थी, जिसे मैंने गाने में पहना था। यह कुछ ऐसा है जिसके लिए मैं हमेशा अपने पिता की आभारी रहूंगी। मैंने फिल्म में जो मंगलसूत्र पहना था, वह भी मेरी दादी शिरीन की निशानी थी। हमारे घर का सेट उस घर की छवि थी, जिसमें मेरे पिता एक लड़के के रूप में बड़े हुए थे। कैमरे के सामने वह दिन और वह स्थान, जो मैंने कुणाल के साथ साझा किया था, वह मेरे जीवन के कुछ जादुई समय में से है।

Taapsee Pannu: डाइट प्लान बनाने वाले पर जमकर पैसे खर्च करती हैं तापसी पन्नू, रकम जानकर नहीं होगा यकीन

विज्ञापन

फिल्म में थे ये सितारे

महेश भट्ट की अर्ध-आत्मकथात्मक फिल्म 'जख्म' में पूजा ने अपनी दादी पर आधारित किरदार की भूमिका निभाई थी। पूजा ने फिल्म में सिंगल मदर का किरदार अदा किया था और कुणाल खेमू ने उनके छोटे बेटे की भूमिका निभाई थी। वहीं अजय देवगन ने फिल्म में उनके बड़े बेटे की भूमिका निभाई। इसके अलावा फिल्म में नागार्जुन और सोनाली बेंद्रे भी अहम भूमिका में थे।

Naatu Naatu: दुनियाभर में छाया नाटू-नाटू, टॉम क्रूज ने जमकर तारीफ की तो स्पीलबर्ग की पत्नी ने दो बार देखी RRR
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed